26 नवंबर को झारखंड के सभी 30 सांगठनिक जिलों में संविधान गौरव दिवस मनाएगी भाजपा
22 नवंबर 2026, 7:01 PM
फुलवरिया/गोपालगंज: श्रीपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के शंकर मोड़ के समीप कार्रवाई करते हुए एक कार से 237.6 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। कार्रवाई में कर चालक सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है।जो उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे हैं।
थानाध्यक्ष सिंपी कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर भोरे-मिरगंज मुख्य पथ पर वाहन जांच के दौरान शंकर मोड़ के समीप कार्रवाई की गई।शराब ले जा रहे दोनों युवकों से पूछताछ के क्रम में शराब तस्करी की बात सामने आई है। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपितों में उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के थाना क्षेत्र के नकदहा गांव निवासी जितेंद्र चौहान जबकि दूसरा दीपक प्रसाद बताया जाता है। उत्पाद अधिनियम के तहत दोनों पर प्राथमिकी करते हुए शनिवार को न्यायालय भेज दिया गया।
फुलवरिया/गोपालगंज से संदीप कुमार की रिपोर्ट