सुरवल स्टेट हाईवे पर प्रस्तावित टोल प्लाजा के खिलाफ महागठबंधन का धरना, कहा- वापस लो प्रस्ताव

बरौली प्रखंड के सुरवल स्टेट हाईवे पर प्रस्तावित टोल प्लाजा के विरोध में महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने की।

गोपालगंज : बरौली प्रखंड के सुरवल स्टेट हाईवे पर प्रस्तावित टोल प्लाजा के विरोध में महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने की। धरने को संबोधित करते हुए दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि प्रस्तावित टोल प्लाजा आम लोगों के हितों के खिलाफ है और सरकार को इसे तुरंत वापस लेना चाहिए। 

'महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रही जनता पर टोल टैक्स का अतिरिक्त बोझ डालना सही नहीं है'

उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रही जनता पर टोल टैक्स का अतिरिक्त बोझ डालना सही नहीं है। सुरवल स्टेट हाईवे से रोजाना आने-जाने वाले स्थानीय लोगों, किसानों, व्यवसायियों, नौकरीपेशा लोगों और आम नागरिकों को इससे आर्थिक परेशानी उठानी पड़ेगी। दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि सड़कें जनता की सुविधा और विकास के लिए बनती हैं, न कि उनकी जेब पर बोझ डालने के लिए। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक टोल प्लाजा का प्रस्ताव वापस नहीं लिया जाता, तब तक महागठबंधन का लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रहेगा।

इस मौके पर कई लोग मौजूद थे

इस मौके पर राजद के प्रधान महासचिव इम्तेयाज़ अली भुट्टो, मोहित गुप्ता, सुनील कुमार बारी, सुमन कुमार यादव, संतोष यादव, पिन्टू पांडेय, अरुण यादव, सुरेश प्रसाद यादव, शकील अख्तर, रामपुकार यादव, सरफराज आलम, राजेंद्र प्रसाद यादव, हुमांयू जफर, इसराफिल हुसैन, अली हुसैन, ओम गुप्ता, राजेश राम मैनेजर सिंह, काशीनाथ यादव, ब्रजेश यादव, महंत चैधरी, मैनुद्दीन आलम और एजाजुल हक सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट