गोपालगंज: खनन माफिया से सांठगांठ के आरोप में खनन निरीक्षक गिरफ्तार, डीएम की बड़ी कार्रवाई

गोपालगंज में अवैध बालू खनन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। डीएम पवन कुमार सिन्हा के निर्देश पर भ्रष्ट खनन निरीक्षक सौरभ अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया गया है

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
Updated at : Mar 20, 2026, 8:40:00 PM

गोपालगंज में अवैध बालू खनन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। डीएम पवन कुमार सिन्हा के निर्देश पर भ्रष्ट खनन निरीक्षक सौरभ अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो जांच टीम को गुमराह कर माफियाओं को संरक्षण दे रहा था।

गिरफ्तार खनन निरीक्षक सौरभ अभिषेक से पुलिस  पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है। एक अधिकारी पर माफियाओं से मिलीभगत के गंभीर आरोप के बाद यह कार्रवाई प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

दरअसल, जादोपुर थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में स्थित 12 बालू घाटों की नीलामी पिछले सत्र में नहीं हुई थी, जिस पर जिलाधिकारी ने चिंता व्यक्त की थी। शुक्रवार को जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा स्वयं बालू घाटों का निरीक्षण करने खनन निरीक्षक को साथ लेकर गए।

डीएम के आदेश पर जब जांच टीम बालू घाटों का निरीक्षण करने पहुंची, तो वहां तैनात खनन निरीक्षक सौरभ अभिषेक ने अधिकारियों को गुमराह करने की कोशिश की। डीएम ने बताया कि निरीक्षक ने टीम को करीब 4 किलोमीटर तक इधर-उधर घुमाया ताकि अवैध खनन के निशानों को छिपाया जा सके। हालांकि, जब टीम गंडक नदी के तट पर पहुंची, तो वहां ताजी खुदाई और बालू निकासी के स्पष्ट साक्ष्य मिले, जिससे निरीक्षक का झूठ बेनकाब हो

 गया।