गोपालगंज: दशहरा से पहले मांझा बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों पर लगा जुर्माना

गोपालगंज के मांझा बाजार में दशहरा पर्व के मद्देनजर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कर जाम से निजात दिलाने का लक्ष्य रखा है।

गोपालगंज के मांझा बाजार में दशहरा पर्व के मद्देनजर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कर जाम से निजात दिलाने का लक्ष्य रखा है। गोपालगंज जिले के मांझा बाजार में दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने तथा जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

बीडीओ वैभव शुक्ला के नेतृत्व में अधिकारियों और पुलिस बल ने बाजार की सड़कों और उनके किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान अतिक्रमण करने वाले लोगों पर जुर्माना भी लगाया गया। 

अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सीओ शम्मा प्रवीण, राजस्व पदाधिकारी गोपाल गिरधर, थानाध्यक्ष निरंजन कुमार, अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार, दरोगा राहुल कुमार, महेश पाठक, संजय सिंह सहित पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।

गोपालगंज से चंदन बाबू की रिपोर्ट