भोरे में रिश्तों का कत्ल, मीरगंज में लापता युवक का लखराव नहर के पास मिला शव, पत्नी पर ही हत्या का आरोप

बिहार के गोपालगंज जिले में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मीरगंज थाने के छाप गांव निवासी पृथ्वी राज भगत की पत्नी तारा देवी ने भोरे थाने में अपने ही छोटे भाई की हत्या का मामला दर्ज कराया है।

बिहार के गोपालगंज जिले में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मीरगंज थाने के छाप गांव निवासी पृथ्वी राज भगत की पत्नी तारा देवी ने भोरे थाने में अपने ही छोटे भाई की हत्या का मामला दर्ज कराया है। इस मामले में मृत युवक की पत्नी पर ही साजिश रचकर हत्या कराने का गंभीर आरोप लगाया गया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

घर से नाराज होकर निकला था युवक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृत युवक की पहचान राम प्रकार भगत के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, राम प्रकार भगत पिछले कुछ दिनों से लापता था। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। इसी बीच, उसका खून से लथपथ शव भोरे थाना क्षेत्र के लखराव बाग के पास नहर के किनारे से बरामद किया गया था.

गला रेतकर की गई निर्मम हत्या

पुलिस और फॉरेंसिक टीम के शुरुआती जांच के अनुसार, अपराधियों ने बेहद बेरहमी से चाकू से गला रेतकर युवक की हत्या की थी ।.वारदात को अंजाम देने के लिए अपराधियों ने सुनसान इलाके का फायदा उठाया. हैरानी की बात यह है कि घटनास्थल के पास से पुलिस ने शराब की बोतलें भी बरामद की हैं, जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि हत्या से पहले वहां शराब पार्टी हुई होगी या फिर अपराधियों ने माहौल बनाने के लिए इसका इस्तेमाल किया।

पत्नी पर गहराया शक, साजिश का आरोप

मृतक की बहन तारा देवी ने भोरे थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए अपनी ही भाभी (मृतक की पत्नी) रितु देवी पर बड़ा संदेह जताया है। परिवार का आरोप है कि रितु देवी ने अज्ञात अपराधियों के साथ मिलकर एक गहरी साजिश रची और सुनियोजित तरीके से राम प्रकार भगत की हत्या करवा दी।

फिलहाल, भोरे पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की हर एंगल से गहनता से जांच की जा रही है। भोरे थाना अध्यक्ष रोहिणी उपाध्याय का कहना है कि कॉल डिटेल्स, आपसी रंजिश और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर लिया जाएगा।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट