गोपालगंज: बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के हरदिया गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 99.35 ग्राम गांजा और पुड़िया बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की है। इस संबंध में स्थानीय थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई...
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के हरदिया गांव में एक व्यक्ति द्वारा अपने घर के दलान से अवैध रूप से गांजा की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष, बैकुंठपुर ने वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए अंचल पदाधिकारी को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम और अंचल पदाधिकारी संयुक्त रूप से बताए गए स्थल पर पहुँचे।
तलाशी के दौरान हुआ खुलासा..
पुलिस टीम को अपनी ओर आते देख एक संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस बल के सहयोग से तत्परतापूर्वक दबोच लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपनी पहचान स्थानीय थाना क़े हरदिया गांव निवासी शिवजी मांझी क़े पुत्र चंद्रमा मांझी के रूप में बताई।
मादक पदार्थ के संबंध में जब उससे कड़ाई से पुलिस ने पूछताछ की गई तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। उसने स्वीकार किया कि वह अपने घर के दलान में गांजा की पुड़िया तैयार कर उसकी अवैध बिक्री करता है।
मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ली गई तलाशी..
विधि-सम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए कार्यपालक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में आरोपी के घर के दलान की ली गई तलाशी के दौरान गांजा जैसी मादक पदार्थ: काले रंग की पॉलीथिन में रखी कुल 40 छोटी पुड़िया (कुल वजन 99.35 ग्राम, जिसे इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौला गया)।
अन्य सामग्री:
लकड़ी और लोहे से निर्मित 3 पीस कटनी (पुड़िया बनाने या काटने के उपकरण बरामद हुआ.पुलिस ने बरामद मादक पदार्थों और उपकरणों को विधिवत जब्त करते हुए आरोपी चंद्रमा मांझी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस अवैध कारोबार के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है।
गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट