बिहार के मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह को डांस-हथियार केस में बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने बाहुबली विधायक की गिरफ्तारी पर रोक बरकरार रखा है। वहीं भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह की गिरफ्तारी पर भी रोक लगा दी गई है। अगली सुनवाई तक दोनों की गिरफ्तारी पर रोक रहेगी। इस मामले की अगली सुनवाई 5 जून को होगी। बिहार सरकार ने इस पूरे मामले की जांच अब सीआईडी को सौंप दी है। अब सीआईडी केस का नए सिरे से जांच करेगी।
दरअसल मीरगंज में विधायक अनंत सिंह समेत कुल 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज है। आरोप है कि 2–3 मई को एक कार्यक्रम में विधायक पहुंचे थे, इस दौरान समर्थकों द्वारा हथियार प्रदर्शन का वीडियो वायरल हुआ था। अब केस की जांच औपचारिक रूप से CID को सौंप दी गई है।
वायरल वीडियो मामले में मोकामा विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह को फिलहाल कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने अगली सुनवाई तक दोनों की गिरफ्तारी पर रोक बरकरार रखी है। मामले में अगली सुनवाई 5 जून को होगी। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने अदालत से आधिकारिक जांच रिपोर्ट पेश करने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की। इसके बाद कोर्ट ने फिलहाल किसी भी कठोर कार्रवाई पर रोक लगाते हुए यथास्थिति बनाए रखने का फैसला सुनाया।
अनंत सिंह के अधिवक्ता राजेश कुमार पाठक ने बताया कि अभियोजन पक्ष ने आधिकारिक जांच रिपोर्ट पेश करने के लिए कोर्ट से समय मांगा था। सुनवाई के बाद कोर्ट ने गुंजन सिंह की गिरफ्तारी पर स्टे लगा दिया, जबकि अनंत सिंह को पहले से मिली राहत को आगे बढ़ा दिया गया है। वहीं भोजपुरी गायक गुंजन सिंह की गिरफ्तारी पर भी अगली सुनवाई तक रोक लगा दी गई है। यानी फिलहाल दोनों को गिरफ्तारी से राहत मिल गई है।
बता दें कि गोपालगंज के मीरगंज थाने में दर्ज आर्म्स एक्ट मामले की जांच अब बिहार सीआईडी करेगी। सरकार के इस फैसले के बाद मामला और गंभीर होता जा रहा है। गोपालगंज पुलिस ने बिहार सीआईडी को केस ट्रांसफर भी कर दिया है। अब सीआईडी केस का नए सिरे से जांच करेगी। मिली जानकारी के अनुसार गोपालगंज पुलिस ने केस से जुड़े सभी दस्तावेज बिहार सीआईडी को सौंप दिए हैं और अब पूरे मामले की जांच नए सिरे से की जाएगी।
मीरगंज में विधायक समेत कुल 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज है। आरोप है कि 2–3 मई को एक कार्यक्रम में विधायक पहुंचे थे, इस दौरान समर्थकों द्वारा हथियार प्रदर्शन का वीडियो वायरल हुआ था। अब केस की जांच औपचारिक रूप से CID को सौंप दी गई है। राजनीतिक हलकों में इस कार्रवाई को लेकर हलचल बढ़ गई है। कानूनी जानकारों का मानना है कि सीआईडी जांच के बाद ही मामले की दिशा काफी हद तक स्पष्ट होगी। यदि जांच में वायरल वीडियो से जुड़े आरोपों की पुष्टि होती है तो आगे की कार्रवाई का रास्ता खुल सकता है। फ़िलहाल कोर्ट से मोकामा विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह को बड़ी राहत मिली है।