81 लीटर देसी शराब बरामद, तस्कर मोटरसाइकिल छोड़ अंधेरे में फरार

गोपालगंज। जिले में अवैध शराब के कारोबार और परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गोपालपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 81 लीटर देसी शराब बरामद करते हुए तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल जब्त की है।

गोपालगंज। जिले में अवैध शराब के कारोबार और परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गोपालपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 81 लीटर देसी शराब बरामद करते हुए तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल जब्त की है। हालांकि, पुलिस को देखकर बाइक सवार मौके से फरार होने में सफल रहा।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक गोपालगंज के निर्देश पर जिले में लगातार वाहन जांच और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर गोपालपुर थाना क्षेत्र के सपहा नहर पुल से करीब 500 मीटर पहले पुलिस टीम वाहन जांच कर रही थी।

इसी दौरान कार्टून लदी एक मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। लेकिन बाइक सवार रुकने के बजाय तेज गति से भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया, लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर गन्ने के खेत में घुस गया और फरार हो गया।

इसके बाद पुलिस ने मोटरसाइकिल पर लदे कार्टूनों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कुल 81 लीटर देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब को विधिवत जब्त करते हुए तस्करी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी कब्जे में ले ली।

इस मामले में गोपालपुर थाना कांड संख्या 308/26 दर्ज कर वाहन मालिक एवं चालक के विरुद्ध आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

विजयीपुर (गोपालगंज) से शंकर जी की रिपोर्ट