गया जंक्शन पर आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवती को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि युवती मुवनेश्वर-तेजस राजधानी एक्सप्रेस के AC-2 टियर कोच में सफर कर रही थी।
मिली जानकारी के अनुसार, गया जंक्शन पर जांच के दौरान आरपीएफ की टीम ने एक युवती को संदिग्ध हालत में पकड़ा। उसके पास मौजूद बैग की तलाशी लेने पर उसमें गांजा बरामद होने की बात सामने आई है।
बताया जा रहा है कि बरामद गांजे की कीमत करीब 7 लाख रुपये आंकी गई है। आरपीएफ ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसको लेकर भी जांच की जा रही है।
फिलहाल आरपीएफ की कार्रवाई के बाद मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। गया जंक्शन पर हुई इस कार्रवाई से एक बार फिर रेलवे के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी पर सवाल खड़े हुए हैं। मामले में जांच पूरी होने के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी।
ब्यूरो रिपोर्ट