गयाजी: राज्य के गयजी जिले से बड़ी खबर है। यहां बीती नवमी की रात दो युवकों को गोली मारे जाने की खबर सामने आयी है। दोनों सगे भाई हैं। इसमें एक की मौत की खबर है, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बतायी जा रही है। बताया यह भी जा रहा है कि इनमें पिता दारोगा हैं। नवमी की रात घटी इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार दुर्गी पूजा की हर तरफ चहल पहल के बीच जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गोलीबारी की घटना सामने आयी है। मिली जानकारी के अनुसार नौरंगा आहार के पास सिद्धार्थपुरी इलाके में यह घटना घटी। बताया जा रहा है कि नवमी की आधी रात गोलीबारी की घटना हुई। इसमें दो भाइयों मोनू सिंह और रानू सिंह को गोली लगी। घटना में छोटे भाई की मौत हो गयी, जबकि बड़ा भाई मोनू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में एडमिट कराया गया है। दोनों सिद्धार्थपुरी रोड नंबर एक निवासी दारोगा पिंटू सिंह के बेटे बताये जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार रानू सिंह की मौत इलाज के दौरान हुई।
एक साथ दो भाइयों को गोली लगने की घटना सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। वहीं मिली जानकारी के अनुसार मोनू सिंह और रानू सिंह का परिवार मूलत: अतरी थाना क्षेत्र का निवासी हैं लेकिन वह कुछ सालों से मानपुर के सिद्धार्थपुरी मोहल्ले में रह रहा है। घटना क्यों और कैसे घटी? फिलहाल इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। डीएसपी अभिनव कुमार, मुफस्सिल थानाध्यक्ष देवराज इंद्र दल बल के साथ अस्पताल में पहुंचे। मिली खबर के अनुसार पुलिस को मौके से कुछ खोखे मिले हैं। पुलिस पूरे मामले की पडताल में लगी है। इस घटना के वास्तविक कारण और आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।