चाकूबाजी की घटना को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, आगजनी कर मुख्य सड़क को किया जाम, DM-SP...
18 सितंबर 2026, 1:07 PM
गया जिले के बोधी थाना क्षेत्र में एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और प्रशासन के समझाने के बाद भी वह नीचे उतरने को तैयार नहीं था।
बताया जाता है कि युवक गर्लफ्रेंड से शादी करना चाह रहा था लेकिन गर्लफ्रेंड इनकार कर रही थी। इसी को लेकर युवक टावर पर चढ़ गया। जब लड़की ने शादी के लिए राजी हुई तब जाकर युवक टावर से नीचे उतरा।
युवक की पहचान पच हथुर निवासी इकबाल अहमद के पुत्र 24 वर्षीय मेराज अहमद के रूप में हुई है। जिसका एक लड़की के साथ दो-तीन साल से अफेयर चल रहा था। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन परिवार की राजी नही था।
युवक के नीचे उतरने के बाद हर किसी ने राहत की सांस ली। फिलहाल अब पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
ब्यूरो रिपोर्ट