चाकूबाजी की घटना को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, आगजनी कर मुख्य सड़क को किया जाम, DM-SP...
18 सितंबर 2026, 1:07 PM
बहेड़ी। थाना क्षेत्र के बघौल-अटहर मुख्य सड़क के बीच परवाहा बांध के पास बुधवार देर रात करीब 2 बजे शराब लदी एक ट्रक सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। देखते ही देखते ट्रक से शराब की बोतलें निकालने की होड़ मच गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।
बताया जा रहा है कि ट्रक के पलटने के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और ट्रक में लदी शराब निकालने लगे। सूचना मिलने के बाद पुलिस करीब सुबह 6:30 बजे घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने तक मौके पर लोगों की भीड़ जमा थी। ट्रक का नंबर HR 45C 8635 है।
दरभंगा से रवि झा की रिपोर्ट