दरभंगा : दरभंगा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां लहेरियासराय रेलवे रैक पॉइंट के पास अपराधियों ने बाइक सवार 52 वर्षीय शैलेंद्र झा को गोली मार दी। देर शाम हुई इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
शैलेंद्र झा बहादुरपुर थाना क्षेत्र के कबिलपुर गांव के रहने वाले हैं
बताया जाता है कि शैलेन्द्र झा बहादुरपुर थाना क्षेत्र के कबिलपुर गांव के रहने वाले हैं। कमर्शियल चौक पर उनकी खुशबू इलेक्ट्रिक नाम से बिजली की दुकान है। गुरुवार की शाम दुकान बंद कर वह बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान ओवरब्रिज से नीचे उतरने के बाद पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें धक्का दिया और फिर गोली चला दी। गोली उनके दोनों पैरों में लगी है। घायल शैलेंद्र झा ने जमीन पर कब्जे को लेकर चल रहे विवाद में हमला किए जाने का आरोप लगाया है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।