किशोरी अपहरण मामले में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त

दरभंगा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां बिरौल में किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपों के मामले में पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।

दरभंगा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां बिरौल में किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपों के मामले में पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान नेउरी गांव निवासी चंदन कुमार तांती के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

बिरौल SDPO प्रभाकर तिवारी ने बताया कि पुलिस की जांच में किशोरी और नामजद आरोपी के बीच पिछले चार-पांच महीने से फोन और सोशल मीडिया के जरिए संपर्क होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले को प्रेम-प्रसंग से जुड़ा मानकर जांच कर रही है।

वहीं, SDPO के अनुसार किशोरी को जबरन ले जाने के आरोपों की अब तक पुष्टि नहीं हुई है। मेले में 200 रुपये देकर अनाउंसमेंट कराने की बात भी जांच में सामने नहीं आई है।

मामले में नामजद आरोपी को पहले किशोर मानते हुए किशोर न्याय परिषद के आदेश पर पर्यवेक्षण गृह भेजा गया था। हालांकि, विद्यालय के रिकॉर्ड की जांच में उसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होने की जानकारी मिली है। पुलिस अब मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई कर रही है।

दरभंगा से रवि झा की रिपोर्ट