कटिहार से अंबाला जा रहा युवक ट्रेन से गिरा, कटकर हुई मौत

पश्चिम चंपारण जिले के बगहा से खबर है। यहां एक युवक की चलती ट्रेन से गिरने के बाद कटकर मौत हो गयी। युवक कटिहार से अंबाला जा रहा था। युवक की पहचान उसके आधार कार्ड से हुई।

पश्चिम चंपारण: जिले के बगहा से खबर है। यहां एक युवक की चलती ट्रेन से गिरने के बाद कटकर मौत हो गयी। युवक कटिहार से अंबाला जा रहा था। युवक की पहचान उसके आधार कार्ड से हुई।

मिली खबर के अनुसार पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में चलती ट्रेन से गिरकर 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक कटिहार से अंबाला जा रहा था। बगहा के मलकौली रेलवे क्षेत्र के पास चलती ट्रेन से गिरने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी 112 पर फोन करके लोगों ने जानकारी दी। मौके पर पहुंची 112 के टीम युवक को उठाकर बगहा अनुमंडल अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांत युवक को मृत घोषित कर दिया। 

युवक के पॉकेट से मिले उसके आधार कार्ड से मृतक की पहचान सामने आयी। मिले आधार कार्ड के अनुसार मृतक की पहचान कटिहार जिले के अमदाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत चौहान टोला, बेलवा निवासी 28 वर्षीय प्रमोद साह के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक के पास से आधार कार्ड और रेल टिकट बरामद किया, जिसके आधार पर उसकी पहचान की गई। पटखौली थाना अध्यक्ष उत्पल कांत ने घटना की जानकारी जीआरपी बगहा को दे दी गई है।

पुलिस के अनुसार, युवक के पास मिले रेल टिकट से पता चला कि वह कटिहार से अंबाला जा रहा था। टिकट दो सितंबर की शाम 7:33 बजे जारी किया गया था। फिलहाल शव को अनुमंडलीय अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। पुलिस परिजनों से संपर्क करने के साथ घटना की जांच में जुटी है।

बगहा से परवेज आलक की रिपोर्ट