पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, बीजेपी कार्यशाला में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मदिन से शुरू होने वाले सेवा संकल्प अभियान के दौरान केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दूबे औऱ बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम बगहा पहुंचे, जहां बीजेपी कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में भाग लिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मदिन से शुरू होने वाले सेवा संकल्प अभियान के दौरान केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दूबे औऱ बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम बगहा पहुंचे, जहां बीजेपी कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में भाग लिया। उसके बाद मंत्री ने इलाके में बाढ़ कटाव के हालात का जायजा लिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दूबे ने बीते दिनों पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में आईं त्रासदी पर कहा कि  नेपाल हमेशा भारत का एक पूरक बनकर रहा है। 

नेपाल के प्रति हमेशा भारत संवेदनशील रहता है। नेपाल में आईं इस आपदा औऱ दुख की घड़ी में हमेशा एक अच्छे मित्र होने के नाते भारत नेपाल के साथ खड़ा है। पूरे भारतवासी नेपाल में आईं आपदा से दुखी हैं और भारत तत्पर है। वहां हर संभव सहयोग करने के लिए, हम सब लोग सहयोग करने के लिए तैयार हैं । 

आगे उन्होंने कहा कि अब नेपाल से निकलने वाली नारायणी ऐसी नदी है, जिस पर काबू पाना बड़ा मुश्किल है। सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। नदी अपना करवट बदलते रहती है। कभी धारा बदलकर इधर इस साल कटाव करती है तो कभी उधर उस साल कटाव करती है। बावजूद इसके इधर आपदा से बचाव की पूरी तैयारी है। अगर कटाव होगा तों फिर सरकार हमेशा की तरह तत्पर है बचाव करने के लिए। 

राज्य औऱ केंद्र सरकार बाढ़ कटाव से निपटने के लिए हर मुमकिन तैयारियों में जुटा है। वहीं गंडक नदी पर बगहा शहर को शास्त्रीनगर से यूपी के बेलवनिया में जोड़ने वाली प्रस्तावित पुल निर्माण के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह भी समय आएगा तों बताएंगे, बात चल रहीं है जल्द हीं गंडक नदी पर पुल निर्माण की मंजूरी मिलेगी। बता दें कि केंद्रीय मंत्री औऱ बिहार सरकार के मंत्री के साथ बीजेपी जिलाध्यक्ष अचिंतय लल्ला औऱ सदर विधायक राम सिंह के अलावा पार्षद पंकज मिश्रा औऱ कई नेता समेत कार्यकर्त्ताओं नें सेवा कार्यशाला में भाग लिया । 

बगहा से परवेज आलम की रिपोर्ट