बेतिया : बेतिया से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बेतिया शहर के सुप्रिया रोड स्थित सेनको आभूषण शोरूम में दिनदहाड़े अपराधियों ने बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, करीब छह की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने शोरूम में घुसकर लूटपाट की। इस दौरान जब शोरूम के कर्मचारियों ने लूट का विरोध किया, तो अपराधियों ने उनके साथ जमकर मारपीट की। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, 30 से 40 करोड़ रुपए के आभूषण लूटे जाने की आशंका है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए DIG के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है
बताया जा रहा है कि अपराधी करोड़ों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण लेकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। दिनदहाड़े शहर के व्यस्त इलाके में हुई इस बड़ी वारदात ने एक बार फिर शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अपराधियों की तलाश जारी है। दिनदहाड़े इतनी बड़ी लूट ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।