लोजपा रामविलास में शंभू प्रसाद का बढ़ा कद, SC/ST प्रदेश उपाध्यक्ष की मिली बड़ी जिम्मेदारी

खबर बेतिया जिले के नरकटियागंज से है, जहां लोक जनशक्ति पार्टी ने सामाजिक कार्यकर्ता शंभू प्रसाद को बड़ी जिम्मेदारी देकर इलाके की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है। शंभू प्रसाद को SC/ST प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

खबर बेतिया जिले के नरकटियागंज से है,  जहां लोक जनशक्ति पार्टी  ने सामाजिक कार्यकर्ता शंभू प्रसाद को बड़ी जिम्मेदारी देकर इलाके की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने शंभू प्रसाद को SC/ST प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। 

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद जब शंभू प्रसाद नरकटियागंज के पुरानी बाजार स्थित अपने आवास पहुंचे, तो समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

शंभू प्रसाद ने नई जिम्मेदारी के लिए चिराग पासवान और पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ के संकल्प के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।

वहीं, गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर गन्ना मंत्री से बैठक कर ठोस पहल करने का भी भरोसा दिया। इधर, नरकटियागंज के कद्दावर नेता कृष्णा पासवान को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी मिलने से स्थानीय संगठन में उत्साह और बढ़ गया है।

बगहा से परवेज आलम की रिपोर्ट