खबर बगहा के बेतिया से है, जहां कारगिल विजय दिवस के अवसर पर बेतिया नगर के शहीद पार्क में पूर्व सैनिक संघ द्वारा श्रद्धांजलि समारोह का हुआ आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर व दो मिनट का मौन रखकर की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
इस मौके पर महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि कारगिल विजय के लिए प्राणों की आहुति देने वाले अपने अमर शहीदों को शत-शत नमन करती हूं। उनका अदम्य साहस और बलिदान भारतवर्ष जैसे हमारे महान राष्ट्र का गौरव है। आज के पुनीत दिवस पर मेरी अपनी युवा पीढ़ी से विशेष अपील है-कारगिल विजय के वीर शहीदों के त्याग से प्रेरणा लेकर नशा और भटकाव राष्ट्र विरोधी षड्यंत्रों से दूर रहकर शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र सेवा को अपना लक्ष्य बनाएं। जय हिंद।
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय सेना के वीर जवानों ने अदम्य साहस, पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान का परिचय देते हुए दुश्मनों को करारा जवाब दिया और देश की सीमाओं की रक्षा की।
बेतिया से परवेज आलम की रिपोर्ट