ख़बर पश्चिम चंपारण जिले के बगहा से है, जहां हर घर तिरंगा अभियान के तहत बगहा में भी साइकिल रैली निकाली गईं। ख़ुद ज़िले के पुलिस कप्तान राजेश कुमार के साथ कई अधिकारी औऱ जनप्रतिनिधि समेत पुलिस औऱ SSB जवानों नें साइकिल पर तिरंगा लिए देशभक्ति का संदेश दिया।
दरअसल हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत गुरुवार को बगहा में एसएसबी 21वीं बटालियन औऱ बगहा पुलिस की ओर से भव्य साइकिल रैली निकाली गई। तिरंगा यात्रा रैली में जनप्रतिनिधियों के साथ पुलिस पदाधिकारी, एसएसबी जवान औऱ समाजसेवी शामिल हुए।
अनुमंडल परिसर से करीब 5 किलोमीटर तक कि साइकिल रैली को अधिकारियों नें बगहा शहर के विभिन्न इलाकों में भ्रमण करते हुए लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया। इस दौरान ज़िलेवासियों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने और स्वतंत्रता दिवस को देशभक्ति औऱ पूरे उत्साह के साथ मनाने की अपील की।
बताया जा रहा है कि तिरंगा रैली के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। अधिकारियों ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। लिहाजा पीएम मोदी के आह्वान पर घर घर तिरंगा फहराने को लेकर रैली निकाली गईं है। वहीं बगहा सदर से बीजेपी विधायक राम सिंह ने भी स्वतंत्रता दिवस पर जश्न ए आज़ादी को हर्षोल्लास के साथ तिरंगा फहरा क़र मनाने के साथ रैली में अपनी सहभागिता की अपील की।
बगहा से परवेज आलम की रिपोर्ट