भारत-नेपाल बॉर्डर पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 2.8 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में इनरवा एसएसबी ने कार्रवाई करते हुए दो किलो 80 ग्राम चरस के साथ एक कथित तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अंतर्राष्ट्रीय कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। एसएसबी ने चरस के साथ बाइक को भी जब्त कर लिया है।

इनरवा एसएसबी कैंप के असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छठिया घाट के समीप वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बाइक से आ रहे एक युवक को संदेह के आधार पर रोककर उसकी तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान बाइक की डिक्की में छिपाकर रखा गया दो किलो 80 ग्राम चरस बरामद हुआ। इसके बाद एसएसबी जवानों ने बाइक समेत युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान बलथर थाना क्षेत्र निवासी धुरेन्द्र राउत के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है।

एसएसबी ने बरामद चरस और बाइक को जब्त कर गिरफ्तार तस्कर को अग्रेतर कार्रवाई के लिए इनरवा पुलिस के हवाले कर दिया।एसएसबी अधिकारियों के अनुसार, सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार जांच और निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

बगहा से परवेज आलम की रिपोर्ट