बेतिया : बड़ी खबर बगहा से आ रही है जहां दो पियक्कड़ पुलिसकर्मियों को एसपी राजेश कुमार ने निलंबित कर दिया है। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। दरअसल, बगहा पुलिस जिला के रामनगर थाने में पदस्थापित 112 पीटीसी एएसआई सुरेंद्र कुमार मुनमुन और हवलदार सुनील कुमार शराब पीकर शहर की मुख्य सड़क पर नौटंकी कर रहे थे। लिहाजा स्थानीय दुकानदार औक ग्रामीणों नें उनका वीडियो बनाकर वायरल किया।
बगहा एसपी राजेश कुमार को भी वीडियो भेजा गया
वहीं बगहा एसपी राजेश कुमार को भी वीडियो भेजा गया। जिसके बाद रामनगर एसडीपीओ सत्येंद्र राम के नेतृत्व में दोनों के मेडिकल जांच कराई गई। जिसमें शराब सेवन की पुष्टि के बाद गाज गिरी है। बताया जा रहा है कि बिहार में विगत 10 वर्षों से पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है। ऐसे में शराब बनाना, बेचना, पीना या पिलाने पर पूरी तरह प्रतिबंध है। इसके बावजूद बिहार पुलिस के दो वरीय जवान जो प्रोन्नत पदाधिकारी हैं। इनके द्वारा खुलेआम शराब पीकर बाइक से गिरने और लड़खड़ाने के अलावा शहर में नौटंकी करने की घटना शर्मसार कर रही है।
SDPO सत्येंद्र राम ने जांच रिपोर्ट बगहा SP राजेश कुमार को भेजा है
आपको बता दें कि लिहाजा अब हरक्क्त में आईं पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। जिसको लेकर पुलिस महकमे समेत जिलाभर में हड़कंप मचा है। दरअसल, वीडियो वायरल होने के बाद खुद एसडीपीओ सत्येंद्र राम ने जांच रिपोर्ट बगहा एसपी राजेश कुमार को भेजा है। जिसके बाद निलंबन की कार्रवाई के साथ ही विभागीय कार्रवाई की कवायद शुरू की गईं है।
बेतिया से परवेज आलम की रिपोर्ट