भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार

राज्य के बेगूसराय जिले में इन दिनों महापुरुषों के प्रतिमा लगाने के मामले पर सियासी पारा हाई हो गया है।

राज्य के बेगूसराय जिले में इन दिनों महापुरुषों के प्रतिमा लगाने के मामले पर सियासी पारा हाई हो गया है। एक तबका जहां बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की कर्मभूमि से बेगूसराय को जोड़ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग भामा साह प्रतिमा पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और वर्तमान में केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को खुले आम सरकार गिराने की धमकी दे रहे। 

रविवार को शहर में बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा लगाने के बात पर डटे लोगों ने महापुरुष भामाशाह की प्रतिमा लगाने का विरोध जताते हुए जुलूस निकाला। शहर के स्वामी विवेकानंद ट्रैफिक चौक से सैकड़ों की संख्या में लोगों ने मशाल जुलूस निकाला। यह जुलूस पूरे शहर का भ्रमण करते हुए पुस्तकालय के पास सम्पन्न हुआ। 

इस प्रदर्शन के दौरान पूर्व डिप्टी मेयर राजीव पासवान ने बताया कि आज बेगूसराय ही नहीं बिहार में नमक सत्याग्रह माध्यम से बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह ने जो कुछ दिया है, वो किसी से छुपा नहीं है और कुछ लोग से वजह भामा साह की प्रतिमा को लेकर जोर लगा राजनीति कर रहे हैं। ये कतई बर्दाश्त नहीं होगा। इसके लिए और आंदोलन तेज होगा।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट