घर में रखा सिलेण्डर हुआ ब्लास्ट, सामान जलकर खाक, लोगों में अफरातफरी

बेगूसराय में एक बार फिर भीषण आग का तांडव सामने आया है। जहां पटाखों की चिंगारी से घर में रखे गैस सिलेंडर देखते ही देखते ब्लास्ट होते ही जोड़दार धमाका हो गया। जिससे आस पास के लोगों में अफरातफरी मच गई है।

वहीं घटना बाद स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड टीम को इस बात की फ़ौरन सूचना दी। जिसके बाद आग पर किसी तरह काबू पा लिया गया। पूरा मामला लोहियानगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 28 की बताई जा रही है। 

हालांकि इस घटना में किसी तरह की जान माल का खतरा नहीं सामने आया है। बाबजूद स्थानीय लोगों के मुताबिक लाखों की क्षति बताईं जा रही है।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट