औरंगाबाद में बडा हादसा, मकान गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग दबे, एक की मौत

राज्य के औरंगाबाद जिले से बडी खबर है। यहां बीती रात एक दर्दनाक हादसे में एक बच्ची की मौत हो गयी, जबकि कई अन्य घायल बताया जा रहे हैं। घटना ओबरा थाना क्षेत्र की है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

औरंगाबाद : राज्य के औरंगाबाद जिले से बडी खबर है। यहां बीती रात एक दर्दनाक हादसे में एक बच्ची की मौत हो गयी, जबकि कई अन्य घायल बताया जा रहे हैं। घटना ओबरा थाना क्षेत्र की है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के सिंहुड़ी  गांव में बीती रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक पुराना मिट्टी का मकान अचानक भरभराकर ध्वस्त हो गया। हादसे के समय मकान के एक कमरे में सो रहे एक ही परिवार के पांच लोग मलबे में दब गए। 

बताया जा रहा है कि इस घटना में 12 वर्षीय बबली कुमारी की मौत हो गई, जबकि उसकी मां पूनम देवी और तीन अन्य बच्चे घायल हो गए। मृतका बबली कुमारी, कन्हाई विश्वकर्मा की पुत्री थी। घायलों में उसकी मां पूनम देवी के अलावा नंदनी कुमारी, रिमी कुमारी और कुंदन कुमार शामिल हैं। बताया गया कि पूनम देवी अपने चार बच्चों के साथ पुराने मिट्टी के मकान में सोई हुई थी। इसी दौरान अचानक मकान की दीवारें और छत भरभराकर गिर गईं। इससे पूरा कमरा मलबे में तब्दील हो गया और परिवार के सभी सदस्य उसके नीचे दब गए। अचानक इस तरह घर गिरने के बाद इलाके में हडकंप मच गया। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से राहत व बचाव कार्य में जुट गये।

अब तक की मिली खबर के अनुसार प्रशासनिक स्तर पर पूरे मामले को देखा जा रहा है।

औरंगाबाद से रूपेश की रिपोर्ट