आरा/कोईलवर : कोईलवर में प्रेस क्लब का उद्घाटन बुधवार को सदर एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह और आरओ राजभूषण सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान प्रशासनिक व राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग और स्थानीय पत्रकार मौजूद रहे। उद्घाटन के मौके पर एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि प्रेस क्लब के गठन से क्षेत्र के पत्रकारों को आपसी समन्वय, विचार-विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए एक साझा मंच मिलेगा।
इस कार्यक्रम में कई लोग मौजूद दिखे
उन्होंने उम्मीद जतायी कि यह मंच पत्रकारों के बीच एकजुटता बढ़ाने के साथ-साथ जनसमस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में कोईलवर एसएचओ इंस्पेक्टर सुशांत कुमार मंडल, चांदी एसएचओ इंस्पेक्टर सुनीत कुमार सिंह, गीधा एसएचओ एसआइ टिंकू कुमार, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष संजीत रजक, रालोसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जागा कुशवाहा और भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर स्थानीय पत्रकार आमोद कुमार, आलोक भारती, दीपक कुमार सिंह, रंजन बाबा, पिंटू सिंह, दीपक गुप्ता और नीरज कुमार उपस्थित थे।
प्रेस क्लब पत्रकारों की एकजुटता को मजबूत करने और क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है
वक्ताओं ने कहा कि प्रेस क्लब पत्रकारों की एकजुटता को मजबूत करने और क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। मौके पर समाजसेवी मिथिलेश राय, पूर्व मुखिया सुरेंद्र कुमार, कुल्हड़िया के उपमुखिया सुरेंद्र सिंह, आरपीपीएस स्कूल के निदेशक रविकांत राय, बड़हरा के पत्रकार संतोष सिंह, प्रेम गुप्ता, नगर पंचायत के पूर्व मुख्य पार्षद वीरमन्यु यादव और पार्षद धनंजय समेत दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद रहे।
आरा से दीपक गुप्ता की रिपोर्ट