आरा : बिहार के भोजपुर जिले के चर्चित कस्टम विभाग के सेवानिवृत्त असिस्टेंट कमिश्नर राम कुमार सिंह हत्याकांड में पुलिस ने हाफ एनकाउंटर किया है। ये एनकाउंटर आज शुक्रवार की अहले सुबह किया गया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सारंगपुर मोड़ के समीप पुलिस मुठभेड़ में हत्याकांड में शामिल शूटर घायल हो गया। उसके दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है। पुलिस ने घायल शूटर को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।
मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद भोजपुर SP मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी
मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद भोजपुर एसपी अवधेश दीक्षित मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी। घायल शूटर की पहचान नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा हाउसिंग निवासी निर्मल यादव के 22 वर्षीय पुत्र पवन यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रामकुमार सिंह हत्याकांड का शूटर पवन यादव पटना भागने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करके उसको दबोच लिया।
SHO एवं पुलिस टीम के द्वारा जब उसको गिरफ्तार करके हथियार बरामदगी के लिए ले जाया जा रहा था
नवादा थाना के थानाध्यक्ष एवं पुलिस टीम के द्वारा जब उसको गिरफ्तार करके हथियार बरामदगी के लिए ले जाया जा रहा था, तभी उसने पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस की तरफ से की गई जवाबी कार्रवाई में कुख्यात शूटर पवन यादव को पर में गोली लग गई। पवन यादव को इलाज के लिए आरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों के देखरेख में पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज कराया जा रहा है।
मॉर्निंग वॉक में जाते समय रिटायर्ड कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी थी
पिछले 15 अक्टूबर 2026 को मॉर्निंग वॉक में जाते समय रिटायर्ड कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस वारदात में अभी तक कल छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें राम कुमार सिंह पर फायरिंग करने वाले शूटर पिंटू और पवन यादव भी शामिल है। सुबह सवेरे हुए पुलिस एनकाउंटर के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई। घटना के संदर्भ में जानकारी देते हुए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वन सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रामकुमार सिंह हत्याकांड का शूटर पवन यादव पटना भागने की फिराक में है। जिसके बाद घेराबंदी करके उसको पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।