रेलवे स्टेशन पर रूठी लैला को मनाने पैरों में गिरा मजनू, SORRY बाबू..मुझे छोड़कर मत जाओ' वायरल हुआ वीडियो

वायरल वीडियो में एक लड़का अपनी प्रेमिका के पैरों में गिरकर उसे मनाता हुआ नजर आ रहा है। जिसे देखकर प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोग भी कुछ पल के लिए ठहर गए। यह वायरल वीडियो महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के बोरिवली रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : Jul 13, 2026, 4:21:00 PM

सोशल मीडिया पर आए दिन तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन दिनों रेलवे स्टेशन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें प्यार का एक अनोखा नजारा देखने को मिल रहा है। वायरल वीडियो में एक लड़का अपनी प्रेमिका के पैरों में गिरकर उसे मनाता हुआ नजर आ रहा है। जिसे देखकर प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोग भी कुछ पल के लिए ठहर गए। कुछ ही सेकंड की इस क्लिप ने लाखों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। अब इस वीडियो पर इंटरनेट यूजर्स जमकर अपनी राय दे रहे हैं। यह वायरल वीडियो महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के बोरिवली रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है।  

वायरल वीडियो के कैप्शन में दावा किया गया है कि लड़की ट्रेन पकड़ने जा रही थी और वो अपने प्रेमी से रूठी हुई थी। इसी दौरान रेलवे स्टेशन पर एक युवक अचानक एक युवती के सामने घुटनों के बल बैठ गया और उसका पैर पकड़कर उससे बार-बार माफी मांगने लगा। कुछ ही पलों बाद वह युवती के पैरों में गिर गया और हाथ जोड़कर उसे मनाने की कोशिश करता रहा। युवक कई बार "सॉरी" बोलते हुए भावुक नजर आया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लड़का जमीन पर लेटा हुआ है और लड़की के पैरों को पकड़े हुए है, मानो वो उसे कहीं जाने से रोकने की कोशिश कर रहा हो। युवती पूरे घटनाक्रम के दौरान शांत खड़ी रही। उसने न तो युवक से कोई बहस की और न ही सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया दी।

धीरे-धीरे प्रेमी-प्रेमिका का यह तमाशा देखने के लिए स्टेशन पर लोगों की भीड़ जमा होने लगी, भीड़ बढ़ती देख वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच जाते हैं। कुछ देर बाद उस जगह पर भीड़ देख वहां RPF के पुलिस कर्मचारी वहां आ पहुंचे और मामला शांत करने की कोशिश की। कई यात्रियों ने अपने मोबाइल फोन से पूरे घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया। पुलिसकर्मियों ने दोनों को समझाकर शांत कराया और युवक को वहां से हटाया। इसके बाद स्टेशन पर स्थिति सामान्य हो गई और यात्रियों की आवाजाही फिर से सुचारु रूप से शुरू हो गई।

बताया जा रहा है कि उस लड़की को जाता देख उसका प्रेमी इतना भावुक हो जाता है कि सबके सामने लड़की के पैरों गिर जाता है। यह दृश्य देख ऐसा लग रहा था मानों वह अपनी प्रमिका से बोल रहा हो- मुझे छोड़ कर मत जाओ…रुक जाओ। इस वीडियो पर लोगों के कमेंट भी काफी दिलचस्प हैं. कुछ लोगों को ये सच्चा प्यार लगा, तो किसी ने इसे "गहरा प्रेम" और "गजब का प्रेम" कहा। एक तरफ वे लोग हैं जो इसे ‘सच्चे और निस्वार्थ प्रेम’ का उदाहरण बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों ने इसे ‘अति-नाटकीय’करार दिया है।