Vivo का नया स्मार्टफोन बाजार में आने को तैयार है। इस फोन की खासियत कैमरा या प्रोसेसर नहीं, बल्कि इसकी बैटरी है। जिसमें 10000mAh की बैटरी होगी। यानी आप कायदे से इस फोन को पावरबैंक की तरह भी यूज कर सकते हैं। लॉन्च से पहले ही कंपनी के नए Vivo S2 FE की तस्वीरें, स्पेसिफिकेशन और कीमत सामने आ गई है।
लीक के मुताबिक Vivo S2 FE के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की बॉक्स कीमत ₹39,999 होगी। यानि कि यह फोन 40 हजार रुपये में आ सकता है, हालांकि बॉक्स पर लिखी कीमत जरूरी नहीं कि इसकी वास्तविक बिक्री कीमत भी हो। लॉन्च के समय इसमें बदलाव भी संभव है।
Vivo S2 FE की सबसे खासियत इसकी 10,000mAh बैटरी है। लीक के मुताबिक फोन में 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। अगर यह जानकारी सही होती है तो बैटरी पावर के मामले में यह Vivo के भारतीय पोर्टफोलियो का सबसे बड़ा बैटरी वाला फोन बन सकता है। इसका फायदा उन लोगों को मिल सकता है जो फोन पर लगातार वीडियो देखते हैं, गेम खेलते हैं, सोशल मीडिया इस्तेमाल करते हैं या फोन को दिनभर काम के लिए इस्तेमाल करते हैं।
लीक्स के मुताबिक Vivo S2 FE में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की बात कही गई है। परफॉर्मेंस के लिए Vivo S2 FE में MediaTek Dimensity 7300e चिपसेट मिलने की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन Android 16 और OriginOS 6 के साथ आ सकता है।
लीक में पीछे 50MP मुख्य कैमरा और सामने 32MP सेल्फी कैमरा दिए जाने की बात कही गई है। कुछ रिपोर्ट्स में पीछे 2MP के दूसरे सेंसर का भी जिक्र है। कंपनी की जानकारी के मुताबिक Vivo V80 का भारत में लॉन्च 6 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे तय है। माना जा रहा है कि Vivo S2 FE भी इसी दिन या इसके आसपास लॉन्च हो सकता है।
Vivo S2 FE की स्पेसिफिकेशन और कीमत
Display: 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.83-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले
Processor: MediaTek Dimensity 7300e chipset
Battery & Charging: 10,000mAh battery supporting 44W wired charging
Cameras: 50MP primary rear camera, 25/2MP secondary lens, and a 32MP front camera
Durability: IP68 और IP69 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग्स।
सॉफ़्टवेयर: 3 साल तक OS अपडेट और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट।
Expected Price: भारत में इसकी कीमत ₹40,000 से कम होने की उम्मीद है।
लॉन्च टाइमलाइन: Vivo V80 के साथ लॉन्च होने की चर्चा है।