Apple iPhone यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। Apple iPhone 18 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। सितंबर में iPhone 18 की लॉन्चिंग की खबर थी, हालांकि एप्पल ने सिर्फ iPhone 18 Pro सीरीज और iPhone Duo को लॉन्च किया है। अब जल्द iPhone 18 लॉन्च होने वाला है। अपकमिंग आईफोन में iPhone 17 की तुलना में कई अपग्रेड्स मिलेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 18 को साल 2027 में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि अभी तक कंपनी ने लॉन्चिंग डेट का ऐलान नहीं किया है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि iPhone 18 में iPhone 17 की तुलना में कई अपग्रेड्स मिल सकते हैं। यानि कि iPhone 18 के अंदर कई कमाल के फीचर्स मिलेंगे।
चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म वीबो पर माने-माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने अपकमिंग आईफोन 18 को लेकर दावा किया है। टिप्स्टर के मुताबिक, Apple अपना iPhone 18 के साथ-साथ iPhone 18e और iPhone Air2 भी लॉन्च करेगा। इसको अगले साल की पहली छमाही में लॉन्च किया जाएगा।
लीक्स के मुताबिक, iPhone 18 में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जाएगा और इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा। वहीं iPhone 18 में बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 48 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। साथ ही सेकेंडरी कैमरा भी 48 मेगापिक्सल का होगा। iPhone 17 के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत सितंबर में 99,990 रुपये तक है। हालांकि अभी तक iPhone 18 की कीमत का खुलासा नहीं हुआ है।