हो जाए तैयार, इतने बजे से मिलेगा आईओएस 27 अपडेट, इन मॉडल्स को कर सकेंगे अपडेट

मोबाइल फोन की दुनिया में आइफोन का अलग क्रेज है। वैसे मोबाइल फोन यूजर्स जो आइफोन को यूज करते हैं, उनके लिए अहम खबर है।

मोबाइल फोन की दुनिया में आइफोन का अलग क्रेज है। वैसे मोबाइल फोन यूजर्स जो आइफोन को यूज करते हैं, उनके लिए अहम खबर है। दरअसल पूर्व की टेक रिपोर्ट के अनुसार आइफोन अपने यूजर्स के लिए सबसे अहम और बड़ा सॉफ्टवेयर अपडेट आईओएस 27 (iOS 27 Update) जारी करने जा रहा है। इस अपडेट को लेकर यूजर्स के मन में जिज्ञासा बनी हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि यह अपडेट कई नयी खूबियों से लैस होगा और इसमें मिलने वाला अपडेट फोन को पूरी तरह से बदल देगा। खबर के अनुसार इस अपडेट में जेमिनी तकनीक से लैस नई सिरी, लिक्विड ग्लास डिजाइन और विजुअल इंटेलिजेंस जैसे क्रांतिकारी फीचर्स का अपडेट मिल सकता है। 

आईफोन यूजर्स के लिए आज का दिन खास होने वाला है। एपल ने अपने नए मोबाइल सॉफ्टवेयर आईओएस 27 (iOS 27) का अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है। पूर्व में यह जानकारी सामने आयी थी कि दुनिया भर के यूजर्स के लिए यह अपडेट 14 सितंबर से उपलब्ध होगा। हालांकि भारत में यह अपडेट कितने बजे उपलब्ध होगा, इस संबंध में कोई सटीक जानकारी नहीं सामने आयी थी लेकिन एपल के पुराने अपडेट को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अपने देश में यह अपडेट रात में 10:30 के बाद मिल सकता है।

विभिन्न टेक रिपोर्ट्स के अनुसार इस अपडेट में सबसे ज्यादा चर्चा सिरी एआइ की है। साथ ही इंटरफेस में बदलाव, कैमरा से जुड़ी एआई सुविधाएं, फोटो और सफारी में नए फीचर और बच्चों के लिए कई नए सुरक्षा विकल्प भी दिए गए हैं। पिछले कई बड़े आईओएस अपडेट भारतीय समय के हिसाब से देर रात जारी होते रहे हैं। इस कारण से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि भारत में आईओएस 27 करीब रात 10:30 बजे से मिलना शुरू हो सकता है। जब अपडेट फोन के लिए उपलब्ध होगा, तो सेटिंग्स में इसका नोटिफिकेशन दिखाई देने लगेगा। 

नये आइफोन मॉडल से लेकर पुराने मॉडल तक आईओएस 27 का सपोर्ट दिया गया है। एपल की आधिकारिक सूची के अनुसार आईफोन 11 और उसके बाद के मॉडल इस अपडेट के लिए योग्य हैं। इसके अलावा दूसरी और तीसरी पीढ़ी के आईफोन एसई को भी अपडेट मिलेगा। इसमें आईफोन 11 सीरीज, आईफोन 12 सीरीज, आईफोन 13 सीरीज, आईफोन 14 सीरीज, आईफोन 15 सीरीज, आईफोन 16 सीरीज और आईफोन 17 सीरीज शामिल हैं। नए आईफोन 18 प्रो, आईफोन 18 प्रो मैक्स और आईफोन डुओ में आईओएस 27 पहले से इंस्टॉल मिलेगा। इन फोन को अलग से अपडेट करने की जरूरत नहीं होगी।