मोबाइल फोन पर 40% तक का ऑफ, iPhone से OnePlus तक..बंपर ऑफर

ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म ऐमेजॉन इंडिया और Flipkart की साल की सबसे बड़ी सेल 8 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। ऐमेजॉन इंडिया ने सेल में मोबाइल एंड असेसरीज की कैटेगरी पर मिलने वाले डिस्काउंट का खुलासा किया है। यहां मैक्सिमम 40 परसेंट तक का ऑफ है।

ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म  ऐमेजॉन इंडिया और Flipkart की साल की सबसे बड़ी सेल 8 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। हर साल की तरह इस बार भी इस महासेल में ग्राहकों को स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, गैजेट्स, फैशन और होम अप्लायंसेज जैसे लाखों प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट और बंपर डील्स मिलने वाली हैं। Amazon India पर कल यानि  8 अक्तूबर  से ग्रेट इंडियन फेस्टिवल शुरू हो रहा है। जहां  Samsung से iPhone तक पर बंपर ऑफर मिलेगा।  ऐमेजॉन इंडिया  ने सेल में मोबाइल एंड असेसरीज की कैटेगरी पर मिलने वाले डिस्काउंट का खुलासा किया है। यहां मैक्सिमम 40 परसेंट तक का ऑफ मिलने का दावा किया जा रहा है।

OnePlus Nord N6 पर बंपर ऑफर मिल रहा है। सेल के दौरान इसको 21,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा, जबकि इसकी मौजूदा कीमत 30,999 रुपये बताई गई है। इस डील में बैंक ऑफर भी शामिल है। यानि कि इस फोन पर 9000 रूपये का डिस्काउंट मिल रहा है।  

Amazon Sale के दौरान iPhone 16 को सस्ते दाम में खरीदा जा सकेगा। सभी ऑफर्स को मिलाकर इसको 71,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।  हाल ही में इसकी कीमत बढ़ाकर 89,900 रुपये की जा चुकी है।   

iQOO 15R पर बंपर ऑफर मिल रहा है. सेल शुरू होने के बाद इस हैंडसेट को 46,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा, जबकि इसकी मौजूदा कीमत ऐमेजॉन इंडिया पर 53,999 रुपये है।  

वहीं Samsung Galaxy S25 Ultra 5G स्मार्टफोन भी सस्ते दाम में मिल रहा है। सेल पेज पर इसको अभी 84,999 रुपये में लिस्ट किया है।  इसको बीते साल 1,29,900 रुपये में लॉन्च किया था।