हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या, हत्यारों ने मारी 20 गोलियां

उत्तर प्रदेश के शामली से बडी खबर है। अपने सुपरहित सॉन्ग 'कोर्ट में मारेंगे गोली' से अपनी पहचान बनाने वाले हरियाणवी सिंगर अंकित बल्यान की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है।

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या, हत्यारों ने मारी 20 गोलियां

उत्तर प्रदेश के शामली से बडी खबर है। अपने सुपरहित सॉन्ग 'कोर्ट में मारेंगे गोली' से अपनी पहचान बनाने वाले हरियाणवी सिंगर अंकित बल्यान की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। अंकित को तब गोली मारी गयी, जब वह जिम से बाहर निकल रहे थे। बदमाशों ने अंकित के ऊपर करीब 20 राउंड फायरिंग की। सरेआम घटी इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी।

मिली खबर के अनुसार अंकित बालियान को तब गोली मारी गई, जब वह बुधवार की शाम सात बजे के करीब जिम से वर्कआउट करके बाहर निकले थे। बताया जा रहा है कि बदमाश पहले से घात लगाए हुए थे और जैसे ही अंकित जिम से बाहर निकले, उनके ऊपर अंधाधुंध फायरिंग कर दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार चार बदमाशों ने अंकित के ऊपर लगभग 20 राउंड फायरिंग की। अंकित के सिर में गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। 

बताया जा रहा है कि अंकित हर रोज उस जिम में वर्कआउट करने के लिए आते थे। बुधवार को जिम से निकल करके वह जिम के बाहर खड़ी अपनी गाड़ी में बैठने ही वाले थे। इसी दौरान उनके ऊपर हमला किया गया। हत्या के बाद अंकित के आक्रोशित परिजनों ने शामली चौराहे पर उनके शव को रख कर जाम लगा दिया। उनकी मांग भी कि अंकित के हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। अंकित मूलरूप से शामली जिले के बंटीखेडा गांव के रहने वाले थ। पिछले कुछ वक्त से अंकित हरियाण के रोहतक और सोनीपत में रहकर अपने करियर को आगे बढा रहे थे।

वहीं घटना के बाद स्थानीय पुलिस जांच में जुट गयी है।  अभी तक अंकित की हत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आए हैं लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि किसी पुरानी साजिश या गैंगवार के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस से सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Trending News

उत्तर प्रदेश: कानपुर में क्रैश हुआ ट्रेनिंग विमान, राहत  व बचाव कार्य जारी
उत्तर प्रदेश: कानपुर में क्रैश हुआ ट्रेनिंग विमान, राहत व बचाव कार्य जारी
Aug 27, 2026, 12:49:00 PM
12 रबी-उल-अव्वल: बेलतू  में शान-ओ-शौकत से निकला जश्ने-ईद-मिलादुन्नबी का जुलूस
12 रबी-उल-अव्वल: बेलतू में शान-ओ-शौकत से निकला जश्ने-ईद-मिलादुन्नबी का जुलूस
Aug 27, 2026, 12:49:00 PM
रक्षाबंधन पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने डीएम को बांधी राखी, दिया प्रेम और सुरक्षा का संदेश
रक्षाबंधन पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने डीएम को बांधी राखी, दिया प्रेम और सुरक्षा का संदेश
Aug 27, 2026, 12:39:00 PM
खेलो इंडिया संवाद, एनआइटी पटना ने की सहभागिता
खेलो इंडिया संवाद, एनआइटी पटना ने की सहभागिता
Aug 27, 2026, 12:29:00 PM
युवक पर अंधाधुंध फायरिंग, मारी 4 गोलियां, इलाके में दहशत
युवक पर अंधाधुंध फायरिंग, मारी 4 गोलियां, इलाके में दहशत
Aug 27, 2026, 12:21:00 PM
BSNL और  Vi करेंगे गठबंधन ! बदल जाएगा देश का टेलीकॉम सेक्टर
BSNL और Vi करेंगे गठबंधन ! बदल जाएगा देश का टेलीकॉम सेक्टर
Aug 27, 2026, 12:16:00 PM
DCLR के आवास पर निगरानी का शिकंजा, सुबह-सुबह पहुंची ब्यूरो की टीम से मचा हड़कंप
DCLR के आवास पर निगरानी का शिकंजा, सुबह-सुबह पहुंची ब्यूरो की टीम से मचा हड़कंप
Aug 27, 2026, 12:11:00 PM
मॉडल अस्पताल में तीन वर्षीय बच्चे की मौत, जमकर हंगामा, मारपीट के साथ तोड़फोड़ भी...
मॉडल अस्पताल में तीन वर्षीय बच्चे की मौत, जमकर हंगामा, मारपीट के साथ तोड़फोड़ भी...
Aug 27, 2026, 11:53:00 AM
नेपाल में बाढ़ से बिहार में अलर्ट, CM सम्राट ने बगहा-बेतिया समेत कई इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण
नेपाल में बाढ़ से बिहार में अलर्ट, CM सम्राट ने बगहा-बेतिया समेत कई इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण
Aug 27, 2026, 11:38:00 AM
हेमंत सोरेन की निजी माइनिंग क्षेत्र बचाने के लिए MMDR कानून का विरोध कर रहा झामुमो, सुदेश महतो का आरोप
हेमंत सोरेन की निजी माइनिंग क्षेत्र बचाने के लिए MMDR कानून का विरोध कर रहा झामुमो, सुदेश महतो का आरोप
Aug 27, 2026, 11:19:00 AM