उत्तर प्रदेश: मायावती ने आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निकाला

बहुजन समाज पार्टी के सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों से पहले एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने पार्टी में अनुशासन तोड़ने के आरोप में पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

उत्तर प्रदेश: मायावती ने आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निकाला

बहुजन समाज पार्टी के सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों से पहले एक बड़ा फैसला लिया है। मायावती ने पार्टी में अनुशासन तोड़ने के आरोप में पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। ज्ञात हो कि अशोक सिद्धार्थ मायावती के भतीजे और पार्टी के नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश आनंद के ससुर हैं।

मायावती ने खुद इस बात की जानकारी रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके दी। उन्होंने बताया कि इससे पहले महाराष्ट्र चुनाव के दौरान पार्टी टिकट के बंटवारे में मनमानी और नियम तोड़ने की वजह से अशोक सिद्धार्थ को निकाला गया था। हालांकि, बाद में इस शर्त पर उन्हें वापस लिया गया था कि वे ऐसी गलती दोबारा नहीं दोहराएंगे। उन्हें यूपी से दूर रखकर सिर्फ दूसरे राज्यों में पार्टी का काम संभालने की जिम्मेदारी दी गई थी। मायावती ने आगे लिखा कि इसके बावजूद अशोक सिद्धार्थ ने अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभाई। कर्नाटक, ओडिशा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों से लगातार उनके खिलाफ शिकायतें आती रहीं। बार-बार चेतावनी देने के बाद भी जब उन्होंने अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं किया, तो उन्हें सभी जिम्मेदारियों से हटा दिया गया था। 

मायावती ने कहा कि इसके बाद भी उनकी यूपी की  राजनीति में वापसी को लेकर जानबूझकर गलतफहमी फैलाई जा रही थी। यह सब आने वाले यूपी चुनाव के लिए चलाए जा रहे अभियान को नुकसान पहुंचाने की साजिश थी। इसलिए पार्टी के हित में अशोक सिद्धार्थ को तुरंत प्रभाव से बाहर कर दिया गया है। मायावती ने साफ कर दिया है कि अब उन्हें आगे कभी भी पार्टी में वापस नहीं लिया जाएगा।

Trending News

CID कार्यालय के बाहर JPSC अभ्यर्थियों की लगी कतार, जमा हो रही OMR कार्बन कॉपी
CID कार्यालय के बाहर JPSC अभ्यर्थियों की लगी कतार, जमा हो रही OMR कार्बन कॉपी
Aug 03, 2026, 3:02:00 PM
तीसरी सोमवारी पर बाबा देवलेश्वर धाम में उमड़ी रिकॉर्ड भीड़, शिवभक्ति में डूबे श्रद्धालु
तीसरी सोमवारी पर बाबा देवलेश्वर धाम में उमड़ी रिकॉर्ड भीड़, शिवभक्ति में डूबे श्रद्धालु
Aug 03, 2026, 2:39:00 PM
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से मिले राज्यपाल, दो वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक की भेंट
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से मिले राज्यपाल, दो वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक की भेंट
Aug 03, 2026, 2:36:00 PM
बांकीपुर में प्रशांत किशोर जीत की ओर, मनोज भारती ने दी बधाई, तेज प्रताप का बड़ा हमला
बांकीपुर में प्रशांत किशोर जीत की ओर, मनोज भारती ने दी बधाई, तेज प्रताप का बड़ा हमला
Aug 03, 2026, 2:33:00 PM
झारखंड विधानसभा सत्र में गरजेगा JPSC-JSSC मुद्दा, दोनों खेमों की रणनीति तैयार
झारखंड विधानसभा सत्र में गरजेगा JPSC-JSSC मुद्दा, दोनों खेमों की रणनीति तैयार
Aug 03, 2026, 2:24:00 PM
पटना में 'वरेण्यम क्लासेज' का शुभारंभ, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मिलेगा विशेषज्ञों का मार्गदर्शन
पटना में 'वरेण्यम क्लासेज' का शुभारंभ, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मिलेगा विशेषज्ञों का मार्गदर्शन
Aug 03, 2026, 2:14:00 PM
"कैच द रेन" अभियान से जल संरक्षण का संदेश, विद्यार्थियों ने सीखे वर्षा जल संचयन के तरीके
"कैच द रेन" अभियान से जल संरक्षण का संदेश, विद्यार्थियों ने सीखे वर्षा जल संचयन के तरीके
Aug 03, 2026, 2:02:00 PM
शराब घोटाले की CBI जांच की मांग वाली PIL पर सुनवाई, चार्जशीट में देरी पर उठे सवाल
शराब घोटाले की CBI जांच की मांग वाली PIL पर सुनवाई, चार्जशीट में देरी पर उठे सवाल
Aug 03, 2026, 1:50:00 PM
कोतवाली थाने के नोटिस पर भड़के अधिवक्ता, प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा
कोतवाली थाने के नोटिस पर भड़के अधिवक्ता, प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा
Aug 03, 2026, 1:37:00 PM
उत्तर प्रदेश: मायावती ने आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निकाला
उत्तर प्रदेश: मायावती ने आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निकाला
Aug 03, 2026, 1:29:00 PM