आइपीएस अधिकारी की मां की हत्या मामला, मायावती ने सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में आइपीएस आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या ने अब तूल पकड लिया है। पूर्व सीएम और बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस प्रकरण के बाद सीधे सीधे राज्य सरकार पर निशाना साधा है।

आइपीएस अधिकारी की मां की हत्या मामला, मायावती ने सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में आइपीएस आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या ने अब तूल पकड लिया है। पूर्व सीएम और बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस प्रकरण के बाद सीधे सीधे राज्य सरकार पर निशाना साधा है। मायावती ने कहा है कि राज्य सरकार इस मामले में सख्त कार्रवाई करे। आशुतोष मिश्रा लखनऊ पुलिस मुख्यालय में एसपी के पद पर तैनात हैं। 

पूर्व सीएम मायावती ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि यूपी के ज़िला अम्बेडकरनगर में वरिष्ठ आईपीएस अफसर आशुतोष मिश्रा के लगभग 91-वर्षीय बुजुर्ग माता की हुई हत्या अति-दुखद तथा प्रदेश में क़ानून-व्यवस्था के हिसाब से अति-चिन्तनीय। ऐसी घटना को लेकर लोगों की यह आशंका वाजिब है कि जब हत्या जैसी जघन्य घटना पुलिस अधिकारी के परिवार के साथ हो सकती है तो आमजन की सुरक्षा का क्या होगा? सरकार इस घटना का उचित संज्ञान ले और दोषियों के ख़िलाफ सख़्त क़ानूनी कार्रवाई करे जो यह अत्यन्त ज़रूरी है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर के मालीपुर थाना क्षेत्र के रूढ़ा धमरूआ गांव में आईपीएस आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या का सनसनीखेज मामला रविवार को तब सामने आया, जब उनकी नौकरानी काम करने के लिए घर पहुंची। बताया जा रहा है कि आइपीएस की मां का शव संदिग्ध हालात में मिला। आईपीएस की मां घर में अकेली रहती थीं। मिली खबर के अनुसार उनकी शरीर पर चोट के भी निशान हैं और उनके जेवर गायब हैं। इधर घटना की सूचना मिलते ही अयोध्या रेंज के आईजी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।  मालीपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Trending News

छात्र आंदोलन पर कांग्रेस की इमरजेंसी मीटिंग, CM घेराव से पहले बनेगी रणनीति
छात्र आंदोलन पर कांग्रेस की इमरजेंसी मीटिंग, CM घेराव से पहले बनेगी रणनीति
Aug 17, 2026, 1:06:00 PM
हरसिद्धि में झुका तिरंगा, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल
हरसिद्धि में झुका तिरंगा, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल
Aug 17, 2026, 1:03:00 PM
16 अगस्त नहीं, अब 23 अगस्त तक करें एलपीजी इ-केवाइसी
16 अगस्त नहीं, अब 23 अगस्त तक करें एलपीजी इ-केवाइसी
Aug 17, 2026, 12:50:00 PM
छात्रों से खुद मिलिए CM साहब! हेमंत सोरेन से राहुल गांधी की खास अपील
छात्रों से खुद मिलिए CM साहब! हेमंत सोरेन से राहुल गांधी की खास अपील
Aug 17, 2026, 12:46:00 PM
नागपंचमी और सावन की तीसरी सोमवारी पर अरेराज सोमेश्वरनाथ मंदिर में हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा
नागपंचमी और सावन की तीसरी सोमवारी पर अरेराज सोमेश्वरनाथ मंदिर में हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा
Aug 17, 2026, 12:38:00 PM
यूजीसी नेट: एनटीए ने जारी किया आंसर की
यूजीसी नेट: एनटीए ने जारी किया आंसर की
Aug 17, 2026, 12:35:00 PM
CM आवास घेराव को लेकर पुलिस का प्लान तैयार, 2 हजार से ज्यादा जवान संभालेंगे मोर्चा
CM आवास घेराव को लेकर पुलिस का प्लान तैयार, 2 हजार से ज्यादा जवान संभालेंगे मोर्चा
Aug 17, 2026, 12:18:00 PM
आइपीएस अधिकारी की मां की हत्या मामला, मायावती ने सरकार को घेरा
आइपीएस अधिकारी की मां की हत्या मामला, मायावती ने सरकार को घेरा
Aug 17, 2026, 12:17:00 PM
गिल्ली खोजते-खोजते मिला शिवलिंग, 'बिहार का देवघर' अशोक धाम मंदिर की कहानी, उसी धाम में आज मची भगदड़...
गिल्ली खोजते-खोजते मिला शिवलिंग, 'बिहार का देवघर' अशोक धाम मंदिर की कहानी, उसी धाम में आज मची भगदड़...
Aug 17, 2026, 12:15:00 PM
झारखंड के युवाओं के लिए बड़ा मौका! मुफ्त कौशल प्रशिक्षण के साथ मिलेगा भत्ता
झारखंड के युवाओं के लिए बड़ा मौका! मुफ्त कौशल प्रशिक्षण के साथ मिलेगा भत्ता
Aug 17, 2026, 12:11:00 PM