माफिया अतीक अहमद के बेटे अमान अहमद की सड़क हादसे में मौत, मचा हड़कंप

माफिया अतीक अहमद के बेटे अमान अहमद की सड़क हादसे में मौत हो गई है। भाई से मिलने जेल जा रहा था अमान अहमद, इसी दौरान यह घटना हुई है।

माफिया अतीक अहमद के बेटे अमान अहमद की सड़क हादसे में मौत, मचा हड़कंप

माफिया अतीक अहमद के बेटे अमान अहमद की सड़क हादसे में मौत हो गई है। भाई से मिलने जेल जा रहा था अमान अहमद, इसी दौरान यह घटना हुई है। यह घटना झांसी  एक्सप्रेस वे पर हुई है। आबान अहमद (21) झांसी जेल में बंद बड़े भाई अली अहमद से मिलकर लौट रहे थे। इसी दौरान उनका वाहन अनियंत्रित होकर सीधे डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। इस सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उसके दोस्त सोनू (अहजम) की भी जान चली गई, जबकि कार सवार 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम खिल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। झांसी से वापस प्रयागराज लौटते समय उसकी कार डिवाइडर से जा टकराई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने करते हुए बताया कि पूंछ क्षेत्र के ग्राम खिल्ली में हुए सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे की भी मौत हुई है। साथ में उसके एक दोस्त सोनू की भी जान चली गई। तीनों घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

माफिया रहे अतीक अहमद का दूसरा बेटा अली अहमद झांसी जेल में बंद है। उसका छोटा बेटा आबान उससे मिलकर प्रयागराज वापस लौट रहा था। तभी डिवाइडर से गाड़ी टकराने की वजह से यह हादसा हो गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे तथा रेस्क्यू कर सभी कार सवारों को बाहर निकाला। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूंछ भेजा गया। यहां दो घायलों को मृत घोषित कर दिया गया। एक घायल ने जो बताया उससे पुलिस के होश उड़ गए।

बता दें कि अतीक अहमद  के पांच बेटे है। सबसे बड़ा बेटा उमर अहमद लखनऊ जेल में बंद है, अली अहमद झांसी जेल में बंद है, तीसरा बेटा असद अप्रैल 2023 में झांसी में पुलिस एनकाउंटर में मारा जा चुका है।चौथा अहजम बाहर है। पांचवें नंबर के बेटे अबान की आज हादसे में मौत हो गई। अतीक अहमद के बेटे असद अहमद का एनकाउंटर 13 अप्रैल 2023 को झांसी जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र स्थित परीछा नहर के पास हुआ था। यह कार्रवाई एसटीएफ ने की थी। इसके बाद दूसरे बेटे अली अहमद को झांसी जिला जेल में रखा गया। अब उसी अली से मिलने आते समय सबसे छोटे बेटे अबान हादसे का शिकार हो गया।


Trending News

मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
Oct 24, 2026, 6:27:00 PM
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:14:00 PM
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:07:00 PM
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Oct 24, 2026, 6:03:00 PM
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
Oct 24, 2026, 5:48:00 PM
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
Oct 24, 2026, 5:35:00 PM
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 5:27:00 PM
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
Oct 24, 2026, 5:12:00 PM
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
Oct 24, 2026, 4:50:00 PM
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 4:38:00 PM