पति ने दांत से पत्नी की नाक काटी तो सास ने दामाद की बहन की भी नाक काटकर लिया ‘बदला’

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से हैरान करने वाली खबर है। यहां पति पत्नी के बीच शुरू हुआ पारिवारिक विवाद इस कदर बढ गया कि बात नाक काटने तक आ गयी। मामला पुलिस स्टेशन तक पहुंच गया है।

पति ने दांत से पत्नी की नाक काटी तो सास ने दामाद की बहन की भी नाक काटकर लिया ‘बदला’

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से हैरान करने वाली खबर है। यहां पति पत्नी के बीच शुरू हुआ पारिवारिक विवाद इस कदर बढ गया कि बात नाक काटने तक आ गयी। मामला पुलिस स्टेशन तक पहुंच गया है। पुलिस की तरफ से जांच शुरू कर दी गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र के ढखेरवा गांव में मायके जाने की बात को लेकर पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट और नाक काटने तक पहुंच गया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि ढखेरवा निवासी श्रवण कुमार कश्यप की पत्नी प्रीती कश्यप अपनी चचेरी बहन की रविवार को होने वाली शादी में शामिल होने के लिए मायके जाना चाहती थीं। इसी बात को लेकर उनका पति से विवाद हो गया।

प्रीती का आरोप है कि विवाद के दौरान पति ने पहले उनके साथ मारपीट की और फिर दांतों से उनकी नाक काट दी, जिससे वह लहूलुहान होकर घायल हो गईं। घटना की जानकारी मिलने पर प्रीती के पिता बनवारी, मां श्रीदेवी और अन्य मायके वाले मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोनों पक्षों में फिर मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान गुस्से में प्रीती की मां श्रीदेवी ने अपने दामाद की बहन मोनी कश्यप की नाक भी दांतों से काट दी। इस घटना में मोनी भी घायल हो गईं। घटना के बाद दोनों घायल महिलाओं का उपचार कराया गया। मामले में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।

इस पूरे मामले पर सीओ निघासन शिवम कुमार के अनुसार, दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मायके जाने की मामूली बात से शुरू हुआ विवाद आखिर नाक काटने तक कैसे पहुंच गया? पूरी घटना ने गांव में लोगों को हैरान कर दिया है।

Trending News

स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक चोरी में भी आरोपी धराया
स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक चोरी में भी आरोपी धराया
Aug 13, 2026, 6:24:00 PM
62 स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की तैनाती, 15 अगस्त की सभी तैयारियाँ पूरी
62 स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की तैनाती, 15 अगस्त की सभी तैयारियाँ पूरी
Aug 13, 2026, 6:04:00 PM
12 लाख सरकारी नौकरियां और 50 लाख रोजगार, CM सम्राट बोले-1 करोड़ नौजवानों को नौकरी-रोजगार देने का लक्ष्य
12 लाख सरकारी नौकरियां और 50 लाख रोजगार, CM सम्राट बोले-1 करोड़ नौजवानों को नौकरी-रोजगार देने का लक्ष्य
Aug 13, 2026, 6:03:00 PM
तीन घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, विभाग ने उपभोक्ताओं से की अपील
तीन घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, विभाग ने उपभोक्ताओं से की अपील
Aug 13, 2026, 5:39:00 PM
'हर घर तिरंगा' निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा क्षेत्र, DM हुए शामिल
'हर घर तिरंगा' निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा क्षेत्र, DM हुए शामिल
Aug 13, 2026, 5:22:00 PM
शिक्षा के मंदिर को बना दिया था रिश्वतखोरी का अड्डा, टीचर को 10 हजार रिश्वत लेते निगरानी ने दबोचा
शिक्षा के मंदिर को बना दिया था रिश्वतखोरी का अड्डा, टीचर को 10 हजार रिश्वत लेते निगरानी ने दबोचा
Aug 13, 2026, 5:10:00 PM
600 छात्रों पर FIR से गरमाई सियासत, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सरकार को घेरा
600 छात्रों पर FIR से गरमाई सियासत, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सरकार को घेरा
Aug 13, 2026, 5:08:00 PM
पति ने दांत से पत्नी की नाक काटी तो सास ने दामाद की बहन की भी नाक काटकर लिया ‘बदला’
पति ने दांत से पत्नी की नाक काटी तो सास ने दामाद की बहन की भी नाक काटकर लिया ‘बदला’
Aug 13, 2026, 5:01:00 PM
यूरोप में नहीं, देश के इन जगहों पर घूमें, मिलेगा नया अनुभव
यूरोप में नहीं, देश के इन जगहों पर घूमें, मिलेगा नया अनुभव
Aug 13, 2026, 4:51:00 PM
 बिहार पंचायत चुनाव में आया नया मोड़, भावी प्रत्याशियों ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा
बिहार पंचायत चुनाव में आया नया मोड़, भावी प्रत्याशियों ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा
Aug 13, 2026, 4:16:00 PM