आरक्षण दो या कुर्सी छोड़ो, 2027 में हिसाब करेगा निषाद समाज : मुकेश सहनी

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी मंगलवार को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए।

आरक्षण दो या कुर्सी छोड़ो, 2027 में हिसाब करेगा निषाद समाज : मुकेश सहनी

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी मंगलवार को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं, नागरिकों एवं स्थानीय लोगों से मुलाकात कर निषाद समाज के अधिकारों, सामाजिक न्याय और आरक्षण के मुद्दे पर विस्तार से संवाद किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

इसके बाद आयोजित प्रेस वार्ता में मुकेश सहनी ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अब निषाद समाज जाग चुका है और अपने हक की लड़ाई निर्णायक रूप से लड़ेगा। मुकेश सहनी ने कहा कि कुशीनगर में हजारों की संख्या में निषाद समाज के माता-बहनों, युवाओं, बुजुर्गों और अभिभावकों ने हाथ में गंगाजल लेकर संकल्प लिया है कि यदि वर्ष 2027 से पहले निषाद समाज को आरक्षण नहीं दिया गया तो वे भाजपा को वोट नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि बंगाल और दिल्ली जैसे राज्यों में निषाद समाज को अनुसूचित जाति का लाभ मिल रहा है, लेकिन उत्तर प्रदेश में मोदी और योगी सरकार जानबूझकर इस समाज की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि अब समाज किसी झांसे में आने वाला नहीं है और गांव-गांव जाकर गंगाजल के साथ संकल्प अभियान चलाया जाएगा।

सहनी ने कहा कि चुनाव के समय गरीबों को गुमराह करने और लालच देकर वोट लेने की राजनीति अब ज्यादा दिन नहीं चलेगी। उन्होंने दावा किया कि गंगा पुत्र जब गंगा माता की सौगंध ले लेता है तो फिर कोई भी ताकत उसे अपने अधिकारों से डिगा नहीं सकती। उन्होंने कहा कि निषाद समाज अब अपने बच्चों के भविष्य के लिए वोट करेगा, न कि किसी लालच में आकर। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि भाजपा को हार का डर है तो 2027 से पहले आरक्षण दे, अन्यथा निषाद समाज लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता परिवर्तन का रास्ता चुनेगा।

मुकेश सहनी ने निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन्होंने कभी समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ी थी, वे आज सत्ता के मोह में समाज को भूल चुके हैं। उन्होंने कहा कि समाज ने विश्वास कर सरकार बनाई, लेकिन चार वर्ष बीत जाने के बाद भी आरक्षण का वादा पूरा नहीं हुआ। उन्होंने डॉ. संजय निषाद से सरकार पर दबाव बनाने या फिर सरकार छोड़कर समाज के साथ आंदोलन करने की अपील करते हुए कहा कि यदि वास्तव में समाज की चिंता है तो सत्ता का मोह त्यागना होगा।

सहनी का कहना था कि आगामी तीन महीनों में पूरे उत्तर प्रदेश में एक करोड़ से अधिक निषाद समाज के लोग गंगाजल लेकर संकल्प करेंगे। यह अभियान केवल राजनीतिक नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता का आंदोलन है। उन्होंने कहा कि वीआईपी फिलहाल इंडिया गठबंधन का हिस्सा है और पार्टी अभी सामाजिक आंदोलन चला रही है। चुनावी रणनीति और राजनीतिक भूमिका पर उचित समय पर निर्णय लिया जाएगा। निषाद समाज क्रांतिकारियों का समाज है। यह एकलव्य, वीरांगना फूलन देवी और अमर शहीद जुब्बा साहनी की विरासत वाला समाज है, जो अन्याय के सामने कभी झुकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहे जितनी बाधाएं खड़ी करे, आंदोलन रुकने वाला नहीं है। उन्होंने विश्वास जताया कि निषाद समाज की एकजुटता ही आरक्षण की लड़ाई को मंजिल तक पहुंचाएगी और आने वाले समय में उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

Trending News

बाघमारा में फिर भू-धंसान, कई मकान जमींदोज़, लोगों में दहशत
बाघमारा में फिर भू-धंसान, कई मकान जमींदोज़, लोगों में दहशत
Aug 07, 2026, 8:23:00 PM
बिहार आईटी इंडस्ट्री मीट 2026: वैश्विक टेक कंपनियों ने निवेश में दिखाई रुचि
बिहार आईटी इंडस्ट्री मीट 2026: वैश्विक टेक कंपनियों ने निवेश में दिखाई रुचि
Aug 07, 2026, 8:17:00 PM
डेयरी उत्पादों के प्रमुख वैश्विक निर्यातक के रूप में उभरेगा भारत: राजीव रंजन सिंह
डेयरी उत्पादों के प्रमुख वैश्विक निर्यातक के रूप में उभरेगा भारत: राजीव रंजन सिंह
Aug 07, 2026, 8:12:00 PM
एक माह के भीतर होगा हर आवेदन का निपटारा : शिक्षा मंत्री
एक माह के भीतर होगा हर आवेदन का निपटारा : शिक्षा मंत्री
Aug 07, 2026, 8:01:00 PM
चोरी की घटना से त्रस्त हुए व्यापारी, प्रशासन से लगायी गुहार
चोरी की घटना से त्रस्त हुए व्यापारी, प्रशासन से लगायी गुहार
Aug 07, 2026, 7:54:00 PM
भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, एसआईआर, आगामी कार्यक्रमों पर हुई गहन चर्चा
भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, एसआईआर, आगामी कार्यक्रमों पर हुई गहन चर्चा
Aug 07, 2026, 7:49:00 PM
सदर अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, 7 नवंबर तक नए भवन को तैयार करने का निर्देश
सदर अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, 7 नवंबर तक नए भवन को तैयार करने का निर्देश
Aug 07, 2026, 7:45:00 PM
लोजपा (रामविलास) नेता अमन कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
लोजपा (रामविलास) नेता अमन कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
Aug 07, 2026, 7:39:00 PM
पतरघट पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, ग्रामीणों ने रखीं पंचायत व पेयजल समेत कई समस्याएं
पतरघट पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, ग्रामीणों ने रखीं पंचायत व पेयजल समेत कई समस्याएं
Aug 07, 2026, 7:34:00 PM
16वीं हॉकी इंडिया जूनियर वुमेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026: बिहार की टीम घोषित
16वीं हॉकी इंडिया जूनियर वुमेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026: बिहार की टीम घोषित
Aug 07, 2026, 7:30:00 PM