‎आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहीं : मुकेश सहनी

बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में निषाद समाज को आरक्षण दिलाने के संकल्प को लेकर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों को संबोधित किया।

‎आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहीं : मुकेश सहनी

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक एवं बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में निषाद समाज को आरक्षण दिलाने के संकल्प को लेकर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों को संबोधित किया। बड़ी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया और उनके समर्थन में अपनी एकजुटता दिखाई। इस दौरान सहनी ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि निषाद समाज के अधिकार और आरक्षण की लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है।

‎‎मुकेश सहनी ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में 101 दिनों की निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा चल रही है। इसका उद्देश्य समाज को जागरूक करना और अपने अधिकारों के लिए एकजुट करना है। उन्होंने कहा कि पिछले 10-12 वर्षों से निषाद समाज आरक्षण के लिए संघर्ष कर रहा है, लेकिन अब तक यह लड़ाई अपने अंजाम तक नहीं पहुंची है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस मामले में निर्णायक पहल करनी होगी। उन्होंने कहा कि सत्ता में पहुंचने के बाद कुछ नेता समाज के अधिकारों की लड़ाई भूल गए और सत्ता का सुख भोगने लगे। लेकिन अब निषाद समाज जाग चुका है। फतेहपुर में बड़ी संख्या में लोगों ने हाथ में गंगाजल लेकर संकल्प लिया है कि 2027 से पहले यदि निषाद समाज को आरक्षण नहीं मिला, तो वे भाजपा और उसके नेतृत्व को वोट नहीं देंगे।

‎‎सहनी ने कहा कि निषाद गंगापुत्र हैं और मां गंगा की संतान हैं। उन्होंने कहा कि अब निषाद समाज किसी नेता के कहने पर या किसी व्यक्ति को टिकट मिलने के आधार पर अपना वोट नहीं देगा। समाज अपने बच्चों के भविष्य और अधिकारों को देखकर मतदान करेगा। उन्होंने दावा किया कि संकल्प लेने वाला प्रत्येक व्यक्ति अपने गांव में नेतृत्व करेगा और गांव-गांव जाकर लोगों को आरक्षण के लिए संकल्प दिलाएगा। ‎उन्होंने कहा कि इस संकल्प अभियान का वीडियो बनाकर जिले के पक्ष-विपक्ष के नेताओं के साथ प्रधानमंत्री और गृह मंत्री तक भेजा जाएगा, ताकि उन्हें पता चले कि उत्तर प्रदेश का निषाद समाज अब अपने अधिकारों के लिए मजबूती से खड़ा हो चुका है। उन्होंने कहा कि पैसे, धर्म और जाति के नाम पर समाज को बहकाने की कोशिश अब सफल नहीं होगी।

‎‎मुकेश सहनी ने आरोप लगाया कि सरकार उनके कार्यक्रमों को रोकने और अनुमति में देरी करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले बड़े रथ और वाहनों के साथ यात्रा की योजना थी, लेकिन अब रणनीति बदल दी गई है। एक नहीं, हजारों निषाद बेटे पंडित बनेंगे और गांव-गांव जाकर आरक्षण का संकल्प करवाएंगे। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि दिल्ली और लखनऊ की सत्ता में बैठे उन लोगों के खिलाफ है, जो निषाद समाज को उसका अधिकार नहीं दे रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह संघर्ष आरक्षण मिलने तक जारी रहेगा और 2027 से पहले आरक्षण नहीं मिला तो निषाद समाज सत्ता परिवर्तन के लिए मतदान करेगा।

‎

Trending News

मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
Oct 24, 2026, 6:27:00 PM
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:14:00 PM
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:07:00 PM
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Oct 24, 2026, 6:03:00 PM
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
Oct 24, 2026, 5:48:00 PM
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
Oct 24, 2026, 5:35:00 PM
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 5:27:00 PM
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
Oct 24, 2026, 5:12:00 PM
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
Oct 24, 2026, 4:50:00 PM
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 4:38:00 PM