दिल्ली से पटना लौटे सीएम सम्राट चौधरी, एयरपोर्ट से सीधे पहुंचे नीतीश कुमार से मिलने, बिहार में सियासी हलचल तेज

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दो दिवसीय दिल्ली दौरे से शुक्रवार को वापस पटना लौटे। राजधानी पटना पहुंचते ही सम्राट चौधरी सीधे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंच गए।

 दिल्ली से पटना लौटे सीएम सम्राट चौधरी, एयरपोर्ट से सीधे पहुंचे नीतीश कुमार से मिलने, बिहार में सियासी हलचल तेज
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 29, 2026, 5:29:00 PM

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दो दिवसीय दिल्ली दौरे से शुक्रवार को वापस पटना लौटे। राजधानी पटना पहुंचते ही सम्राट चौधरी सीधे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंच गए। मुख्यमंत्री ने नीतीश कुमार के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। यह मुलाकात राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि 15 मिनट तक दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई।  

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच लगभग 15 मिनट तक बातचीत हुई। माना जा रहा है कि इस दौरान बिहार विधान परिषद चुनाव और राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि  बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर दिल्ली में हुई बातचीत की जानकारी भी नीतीश कुमार को दी गई है। बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने इलेक्शन का शेड्यूल जारी कर दिया है। ऐसे में दोनों गठबंधनों में इसको लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। ऐसे में इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। 

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली  गए थे। दिल्ली में उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति से शिष्टाचार मुलाकात की थी।  सीएम जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा से भी मिले थे।  अब दिल्ली से पटना आते ही सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है। आने वाले विधान परिषद चुनाव को लेकर इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 

बता दें कि बिहार विधान परिषद की 9 सीटों पर चुनाव का ऐलान हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने खाली हो रहे इन सीटों पर चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके अलावा एक सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा। राज्‍यसभा सदस्‍य बनने के बाद पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने विधान परिषद से इस्‍तीफा दे दिया था। बिहार विधान परिषद की 10 सीटों को लेकर चुनाव आयोग ने शेड्यूल जारी किया है, इसमें 1-8 जून तक नामांकन की प्रक्रिया होगी। मतदान 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा, जबकि मतगणना उसी दिन शाम 5 बजे से शुरू होगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 जून 2026 तक पूरी कर ली जाएगी।

Trending News

बिहार में शिक्षा की डिजिटल क्रांति, CM सम्राट चौधरी ने शुरू की Smart Class, फ्री में JEE और NEET की तैयारी भी...
बिहार में शिक्षा की डिजिटल क्रांति, CM सम्राट चौधरी ने शुरू की Smart Class, फ्री में JEE और NEET की तैयारी भी...
Jul 16, 2026, 2:30:00 PM
रिटर्न के बाद भी नहीं मिला रिफंड... अब Amazon देगा ब्याज के साथ पैसा
रिटर्न के बाद भी नहीं मिला रिफंड... अब Amazon देगा ब्याज के साथ पैसा
Jul 16, 2026, 2:19:00 PM
ऑटो में धूमकर दो युवतियां बेच रही थी स्मैक, हुई गिरफ्तार, एक किलो से ज्यादा स्मैक बरामद
ऑटो में धूमकर दो युवतियां बेच रही थी स्मैक, हुई गिरफ्तार, एक किलो से ज्यादा स्मैक बरामद
Jul 16, 2026, 2:05:00 PM
करोड़ों की मुंबई प्रॉपर्टी पर कोर्ट का स्टे, फीनिक्स ARC की ई-नीलामी पर रोक
करोड़ों की मुंबई प्रॉपर्टी पर कोर्ट का स्टे, फीनिक्स ARC की ई-नीलामी पर रोक
Jul 16, 2026, 2:03:00 PM
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में महज 13 दिन बाकी, कांवड़िया पथ में व्यवस्था अधूरी
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में महज 13 दिन बाकी, कांवड़िया पथ में व्यवस्था अधूरी
Jul 16, 2026, 1:59:00 PM
SP का बड़ा एक्शन! शिकायत मिलते ही ओपी प्रभारी पर गिरी सस्पेंशन की गाज
SP का बड़ा एक्शन! शिकायत मिलते ही ओपी प्रभारी पर गिरी सस्पेंशन की गाज
Jul 16, 2026, 1:49:00 PM
सुबह नींद खुली तो बच्चा गायब, अब ढाई साल के मासूम का शव नदी से बरामद
सुबह नींद खुली तो बच्चा गायब, अब ढाई साल के मासूम का शव नदी से बरामद
Jul 16, 2026, 1:41:00 PM
रांची के बड़े बिल्डर्स पर IT का बड़ा एक्शन! दूसरे दिन भी हाई-प्रोफाइल जांच जारी
रांची के बड़े बिल्डर्स पर IT का बड़ा एक्शन! दूसरे दिन भी हाई-प्रोफाइल जांच जारी
Jul 16, 2026, 1:32:00 PM
चुस्त दुरूस्त होगी पुलिसिंग, मिला नया थाना भवन
चुस्त दुरूस्त होगी पुलिसिंग, मिला नया थाना भवन
Jul 16, 2026, 1:19:00 PM
भागलपुर: उत्तरायण मंदिर से निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं में उत्साह
भागलपुर: उत्तरायण मंदिर से निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं में उत्साह
Jul 16, 2026, 1:12:00 PM