चिराग के विधायक ने सरकारी आवास को बनाया जनता पैलेस, जानिए कौन हैं विधायक प्रकाश चंद्र

चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (रामविलास) के विधायक प्रकाश चंद्र ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने अपना आधिकारिक आवास ओबरा विधानसभा क्षेत्र के लोगों को समर्पित कर दिया है.

Bihar vidhansabha

चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (रामविलास) के विधायक प्रकाश चंद्र ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने अपना आधिकारिक आवास ओबरा विधानसभा क्षेत्र के लोगों को समर्पित कर दिया है. एलजेपी (रामविलास) के विधायक प्रकाश चंद्र ने कहा कि जनता के आवास का लोकार्पण होना है. चुनाव के समय मैंने जनता को वचन दिया था कि मुझे जो आवास मिलेगा, जो सुविधाएं मिलेंगी, उस पर आपका अधिकार होगा. 

राजनीति में अक्सर जनता से किए गए वादे चुनाव तक ही सीमित रह जाते हैं, लेकिन बिहार के ओबरा विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र ने एक अनूठी मिसाल पेश की है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र ने पटना स्थित अपना नया सरकारी आवास पूरी तरह से अपने क्षेत्र की जनता को समर्पित कर दिया है।

डॉ. प्रकाश चंद्र ने बताया कि चुनाव के समय अपने क्षेत्र की जनता से वादा किया था कि ओबरा के ऐसे लोग जो एग्जाम देने, इलाज कराने या अन्य किसी काम से पटना आते हैं और उनके पटना में ठहरने की कोई व्यवस्था नहीं है। उनके लिए पटना में रहने का इंतजाम किया जाएगा। इसी वादे को पूरा करते हुए अपने सरकारी बंगले को जनता के लिए समर्पित कर दिया है। यहां रहने-खाना फ्री होगा। चिराग पासवान की पार्टी के इस विधायक के फैसले की सियासी गलियारों में खूब चर्चा हो रही है

डॉ. प्रकाश चंद्र ने 2025 के विधानसभा चुनाव में ओबरा सीट से शानदार जीत दर्ज की थी। उन्होंने आरजेडी (RJD) के प्रत्याशी ऋषि कुमार को एक कड़े मुकाबले में शिकस्त दी। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, डॉ. प्रकाश चंद्र को 91,638 वोट मिले, जबकि आरजेडी उम्मीदवार को 79,625 मतों से संतोष करना पड़ा। इससे पहले 2020 के चुनाव में वे दूसरे स्थान पर रहे थे, लेकिन हार न मानकर उन्होंने क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाए रखी।

Trending News

गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM