निशांत को मिलेगी इस विभाग की कमान? JDU ने CM सम्राट को सौंपी मंत्रियों की लिस्ट, नीतीश ने लगाई मुहर

निशांत कुमार सम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे हैं। कल वो गांधी मैदान में मंत्री पद की शपथ लेंगे। जदयू की ओर से मंत्रियों की लिस्ट सीएम सम्राट चौधरी को दे दी गई है।

निशांत को मिलेगी इस विभाग की कमान? JDU ने CM सम्राट को सौंपी मंत्रियों की लिस्ट, नीतीश ने लगाई मुहर

बिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर हलचल तेज है। कल (7 मई 2026) गांधी मैदान में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार होगा। इस बीच नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। निशांत कुमार सम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे हैं। कल वो गांधी मैदान में मंत्री पद की शपथ लेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ शपथ के लिए कल निशांत की यात्रा कैंसिल हो गई है। निशांत को समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी मिल सकती है। जदयू की ओर से मंत्रियों की लिस्ट सीएम सम्राट चौधरी को दे दी गई है। 

बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर बैठक हुई। जिसमें ललन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। माना जा रहा है कि इस बैठक में मंत्रिमंडल के नामों के साथ-साथ निशांत कुमार को लेकर भी चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि 7 मई को गांधी मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में वे मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। शुरुआत में उन्होंने मंत्री बनने को लेकर स्पष्ट रूप से इनकार कर दिया था। वे लंबे समय से सक्रिय राजनीति से दूरी बनाए हुए थे और किसी पद को स्वीकार करने के मूड में नहीं थे। हालांकि देर रात जनता दल यूनाइटेड के नेताओं की अहम बैठक में इस मसले पर गंभीर मंथन हुआ, जिसके बाद निशांत कुमार ने मंत्री बनने पर अपनी रज़ामंदी जाहिर की। बताया जा रहा है कि देर रात चली JDU नेताओं की मीटिंग के बाद निशांत मंत्री बनने के लिए मान गए हैं।

बता दें कि सम्राट कैबिनेट विस्तार में करीब 27 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इनमें भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास) और हम दल के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा। संभावित फॉर्मूले के तहत भाजपा से लगभग 12, जदयू से 11, लोजपा (रामविलास) से 2 और हम से 1-1 मंत्री बनाए जा सकते हैं। हालांकि, भविष्य की राजनीतिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कुछ सीटें खाली भी रखी जा सकती हैं। बिहार में कुल मिलाकर मुख्यमंत्री सहित 36 मंत्रियों की अधिकतम सीमा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज रात राजधानी पहुंच रहे हैं। उनके साथ नितिन नवीन भी पटना आने वाले हैं।  वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। पीएम गुरुवार की सुबह पटना पहुंचेंगे।  

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM