कपकपाती ठंड में मानवता की मिसाल: युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल और ब्लोअर

बिहार में ठंड का कहर जारी है, इस कपकपाती ठंड में जहां लोगों का घर से बाहर निकलना दुश्वार हो गया है, वही समाजसेवी एवं युवा चेतना के सुप्रीमो रोहित सिंह गांव-गांव जाकर जरूरतमंदों के बीच कंबल और ब्लोअर बांट रहे हैं।

कपकपाती ठंड में मानवता की मिसाल: युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल और ब्लोअर
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 03, 2026, 11:46:00 PM

बिहार में ठंड का कहर जारी है, इस कपकपाती ठंड में जहां लोगों का घर से बाहर निकलना दुश्वार हो गया है, वही समाजसेवी एवं युवा चेतना के सुप्रीमो रोहित सिंह गांव-गांव जाकर जरूरतमंदों के बीच कंबल और ब्लोअर बांट रहे हैं। 

छपरा जिले के एकमा प्रखंड अंतर्गत बेनौत गाँव में रोहित सिंह द्वारा ज़रूरतमंद और वंचित वर्ग के लोगों के बीच कम्बल एवं ब्लोअर का वितरण किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रोहित सिंह ने कहा कि युवा चेतना संगठन समाज के ग़रीब, शोषित और वंचित वर्ग के समग्र विकास के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनका उद्देश्य केवल राजनीति नहीं, बल्कि सेवा और सामाजिक न्याय के माध्यम से बदलाव लाना है।

रोहित सिंह ने अपने संबोधन में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का स्मरण करते हुए कहा कि उनका सपना एक ऐसे भारत का था जहाँ समानता, शिक्षा और सम्मान सभी को मिले। उन्होंने कहा कि “हम बाबा साहब के सपनों का भारत बनाना चाहते हैं, जहाँ कोई भूखा न रहे और हर व्यक्ति को आगे बढ़ने का अवसर मिले।”

राजनीतिक मुद्दों पर बोलते हुए रोहित सिंह ने कहा कि बिहार की जनता आज अपने जनप्रतिनिधियों को ढूंढ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव जनता के बीच से लापता हो गए हैं और ज़मीनी स्तर पर उनकी कोई सक्रियता दिखाई नहीं दे रही है।

वहीं सेवा कार्यों को लेकर रोहित सिंह ने कहा कि उन्हें प्रेरणा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलती है, जिन्होंने सेवा और विकास को राजनीति का मूल आधार बनाया है। उन्होंने कहा कि “सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और इसी सोच के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं।”

रोहित सिंह ने कहा कि युवा चेतना संगठन समाज में समानता, भाईचारा और न्याय स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा। कार्यक्रम के समापन पर स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों की उम्मीद जताई।

Trending News

गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
Jul 25, 2026, 7:39:00 PM
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
Jul 25, 2026, 7:31:00 PM
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
Jul 25, 2026, 7:24:00 PM
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
Jul 25, 2026, 7:13:00 PM
CJP प्रोटेस्ट का ‘द एंड’! इस्तीफा, केस वापसी और मुआवजे पर सरकार की सहमति
CJP प्रोटेस्ट का ‘द एंड’! इस्तीफा, केस वापसी और मुआवजे पर सरकार की सहमति
Jul 25, 2026, 5:55:00 PM
हमारी मांगे पूरी हुई, जंतर मंतर पर धरना समाप्त, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बोली सीजेपी
हमारी मांगे पूरी हुई, जंतर मंतर पर धरना समाप्त, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बोली सीजेपी
Jul 25, 2026, 5:55:00 PM
BSL कर्मी की मौत पर गरमाया मामला, सुभाष मोदी के परिवार के समर्थन में आये ढुल्लू महतो
BSL कर्मी की मौत पर गरमाया मामला, सुभाष मोदी के परिवार के समर्थन में आये ढुल्लू महतो
Jul 25, 2026, 5:19:00 PM
ऑटो पहले गड्ढे में गिरा, फिर करंट की चपेट में आया, तीन की मौत
ऑटो पहले गड्ढे में गिरा, फिर करंट की चपेट में आया, तीन की मौत
Jul 25, 2026, 5:15:00 PM
सीएम सम्राट चौधरी ने किया 400 बेड वाले अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक एवं न्यूरो सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का लोकार्पण
सीएम सम्राट चौधरी ने किया 400 बेड वाले अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक एवं न्यूरो सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का लोकार्पण
Jul 25, 2026, 5:00:00 PM
JPSC-JSSC में गड़बड़ी के खिलाफ देवेंद्र महतो का हल्लाबोल, अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू
JPSC-JSSC में गड़बड़ी के खिलाफ देवेंद्र महतो का हल्लाबोल, अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू
Jul 25, 2026, 4:45:00 PM