झारखंड में तपिश के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश की संभावना

झारखंड में तपिश के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश की संभावना

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी के बीच अब मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 24 अप्रैल से राज्य के कई हिस्सों में बादल छाने लगेंगे और विशेष रूप से पूर्वी जिलों में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं।

शुक्रवार को पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी झारखंड में मौसम अधिक सक्रिय रहने की संभावना है। बोकारो, धनबाद, जामताड़ा और दुमका जैसे जिलों में कहीं-कहीं बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। वहीं पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ गरज-चमक की चेतावनी जारी की गई है। राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में भी आंशिक बादल छाने और हल्की गरज के साथ मौसम में बदलाव महसूस हो सकता है।

आने वाले दिनों में यह बदलाव और स्पष्ट हो सकता है। मौसम केंद्र, रांची के अनुसार 25 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पूर्वी, मध्य और दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने की संभावना है। 26 अप्रैल को कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जबकि गरज के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी आशंका है। 27 अप्रैल को भी कई क्षेत्रों में इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान है। 28 और 29 अप्रैल को भी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं जारी रह सकती हैं।

इस बदलाव से पहले राज्य में गर्मी का प्रकोप चरम पर रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। डाल्टनगंज सबसे गर्म स्थान रहा, जहां पारा 43.2 डिग्री तक पहुंच गया। इसके अलावा चाईबासा में 43 डिग्री, जमशेदपुर में 42.8 डिग्री और बोकारो में 42.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। रांची में अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से लगभग दो डिग्री अधिक है।

राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री तक ज्यादा दर्ज किया गया है। चाईबासा में सबसे अधिक बढ़ोतरी देखी गई, जहां तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री ऊपर रहा। देवघर और गोड्डा में भी पारा 40.4 डिग्री तक पहुंचा, जबकि पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में 40.2 डिग्री दर्ज किया गया।

Trending News

भोरे में 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप,  इनकार पर निर्माणाधीन मकान की दीवार तोड़ी,  जान से मारने...
भोरे में 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप, इनकार पर निर्माणाधीन मकान की दीवार तोड़ी, जान से मारने...
Oct 21, 2026, 7:19:00 PM
नम आंखों से मां दुर्गा की विदाई, प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला जारी
नम आंखों से मां दुर्गा की विदाई, प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला जारी
Oct 21, 2026, 7:06:00 PM
जिस अस्पताल में करते थे ड्यूटी, उसी अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
जिस अस्पताल में करते थे ड्यूटी, उसी अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
Oct 21, 2026, 6:46:00 PM
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान, 98,000 तक सब्सिडी...
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान, 98,000 तक सब्सिडी...
Oct 21, 2026, 6:31:00 PM
यंग जागृति संघ ने कराया भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
यंग जागृति संघ ने कराया भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
Oct 21, 2026, 6:13:00 PM
18 पुड़िया स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पूजा पंडाल के पास कर रहा था बिक्री
18 पुड़िया स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पूजा पंडाल के पास कर रहा था बिक्री
Oct 21, 2026, 5:58:00 PM
भोजपुरी लोकगीतों और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल, नागेंद्र उजाला के देवी गीतों पर झूमे श्रोता
भोजपुरी लोकगीतों और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल, नागेंद्र उजाला के देवी गीतों पर झूमे श्रोता
Oct 21, 2026, 5:36:00 PM
BJP के राष्ट्रीय महामंत्री व बिहार प्रभारी हरीश द्विवेदी की माताजी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री
BJP के राष्ट्रीय महामंत्री व बिहार प्रभारी हरीश द्विवेदी की माताजी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री
Oct 21, 2026, 4:58:00 PM
संत मिखाइल स्कूल के स्टाफ रूम में फादर पर जानलेवा हमला, कमरे में खून से लथपथ मिले
संत मिखाइल स्कूल के स्टाफ रूम में फादर पर जानलेवा हमला, कमरे में खून से लथपथ मिले
Oct 21, 2026, 4:55:00 PM
युवा रुद्र दल ने किया 51 कन्याओं का पूजन, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, कटेया में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ दशहरा मेला
युवा रुद्र दल ने किया 51 कन्याओं का पूजन, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, कटेया में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ दशहरा मेला
Oct 21, 2026, 4:45:00 PM