रिम्स जमीन घोटाला से जुड़े फर्जी दस्तावेज मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों ने मांगी बेल

रिम्स जमीन घोटाला से जुड़े फर्जी दस्तावेज मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों ने मांगी बेल

रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) की अधिग्रहित जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है। राजकिशोर बड़ाइक और कार्तिक बड़ाइक ने रांची स्थित एसीबी कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है, जिस पर बुधवार को सुनवाई निर्धारित की गई है।

यह मामला करीब सात एकड़ सरकारी जमीन की अवैध खरीद-बिक्री से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि फर्जी वंशावली और नकली कागजात तैयार कर रिम्स की अधिग्रहित भूमि को निजी जमीन बताकर बेचने की साजिश रची गई। इस प्रकरण में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने हाईकोर्ट के निर्देश के बाद जांच तेज करते हुए पिछले महीने चार प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

जांच एजेंसी के मुताबिक गिरफ्तार लोगों में कार्तिक बड़ाइक, राजकिशोर बड़ाइक, चेतन कुमार और राजेश कुमार झा शामिल हैं। एसीबी का दावा है कि इन लोगों ने जाली दस्तावेज तैयार कर सरकारी जमीन के स्वामित्व को गलत तरीके से प्रस्तुत किया। मामले में कई सरकारी अधिकारी और कर्मचारी भी जांच के दायरे में हैं। अब तक 16 अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है।

प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि वर्ष 1964-65 में अधिग्रहित की गई रिम्स की जमीन को भू-माफियाओं ने फर्जी कागजात के आधार पर बिल्डरों को बेच दिया। इस कथित सौदे की कीमत लगभग 31 लाख रुपये बताई जा रही है।

पूरे मामले को लेकर एसीबी ने कांड संख्या 1/2026 दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू की है। एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि जमीन हस्तांतरण के इस नेटवर्क में किन-किन लोगों की संलिप्तता रही और सरकारी रिकॉर्ड में किस स्तर पर हेरफेर किया गया।

Trending News

IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
Sep 04, 2026, 9:38:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
Sep 04, 2026, 8:22:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Sep 04, 2026, 7:00:00 PM
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
Sep 04, 2026, 6:47:00 PM
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
Sep 04, 2026, 6:36:00 PM
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
Sep 04, 2026, 6:23:00 PM
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
Sep 04, 2026, 6:12:00 PM
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल,  CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल, CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
Sep 04, 2026, 6:00:00 PM
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
Sep 04, 2026, 5:46:00 PM
 'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
Sep 04, 2026, 5:29:00 PM