रांची के बार-रेस्टोरेंट में तड़के लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

रांची के बार-रेस्टोरेंट में तड़के लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

रांची के बार-रेस्टोरेंट में तड़के लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: May 12, 2026, 10:48:00 AM

रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक बड़ा अग्निकांड सामने आया, जब करमटोली चौक स्थित लीवी बार एंड रेस्टोरेंट में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना सुबह लगभग चार बजे की बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही लालपुर थाना पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। हालांकि, जब तक राहत एवं बचाव कार्य शुरू होता, तब तक आग रेस्टोरेंट के अधिकांश हिस्से में फैल चुकी थी। आग की तीव्रता को देखते हुए दमकल कर्मियों को मुख्य प्रवेश द्वार तोड़कर अंदर जाना पड़ा, जिसके बाद कड़ी मशक्कत कर लपटों पर नियंत्रण पाने की कोशिश शुरू की गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की ऊंची लपटें बाहर लगे ट्रांसफॉर्मर तक पहुंचने लगी थीं, जिससे आसपास के इलाके में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की संयुक्त कार्रवाई के बाद बाहरी हिस्से में फैल रही आग को भी नियंत्रित कर लिया गया।

रेस्टोरेंट संचालक ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें तड़के मिली। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। फिलहाल किसी तरह की साजिश या आपराधिक एंगल की बात सामने नहीं आई है।

इस हादसे में रेस्टोरेंट का किचन, डांस फ्लोर, फर्नीचर और अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। घटना के समय कुछ कर्मचारी परिसर के अंदर मौजूद थे और सो रहे थे, लेकिन वे समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

लालपुर थाना प्रभारी रूपेश सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दमकल विभाग के साथ मिलकर आग बुझाने का अभियान चलाया गया। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Trending News

मुख्यालय सहित विभिन्न गांव में धूमधाम से मनाया गया बिपत्तारिणी पूजा
मुख्यालय सहित विभिन्न गांव में धूमधाम से मनाया गया बिपत्तारिणी पूजा
Jul 18, 2026, 7:21:00 PM
सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, दिव्यांग बच्चों को मिला सहारा
सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, दिव्यांग बच्चों को मिला सहारा
Jul 18, 2026, 7:14:00 PM
सदर अस्पताल में लापरवाही से प्रसूता, नवजात की मौत, भाजपा का उग्र प्रदर्शन
सदर अस्पताल में लापरवाही से प्रसूता, नवजात की मौत, भाजपा का उग्र प्रदर्शन
Jul 18, 2026, 7:07:00 PM
सीएम द्वारा हुआ बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का उद्घाटन, 4 प्रशिक्षुओं को CPL प्रमाण-पत्र
सीएम द्वारा हुआ बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का उद्घाटन, 4 प्रशिक्षुओं को CPL प्रमाण-पत्र
Jul 18, 2026, 6:59:00 PM
मॉडल स्कूलों से बदलेगी बिहार की शिक्षा की तस्वीर, छात्रों में बढ़ा उत्साह
मॉडल स्कूलों से बदलेगी बिहार की शिक्षा की तस्वीर, छात्रों में बढ़ा उत्साह
Jul 18, 2026, 6:47:00 PM
जामताड़ा : 'Accept' दबाते ही उड़ जाते थे पैसे, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
जामताड़ा : 'Accept' दबाते ही उड़ जाते थे पैसे, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
Jul 18, 2026, 6:39:00 PM
पंचायत समिति की बैठक में भारी हंगामा, उपप्रमुख का योजनाओं के आवंटन में भेदभाव, जातिवाद का आरोप
पंचायत समिति की बैठक में भारी हंगामा, उपप्रमुख का योजनाओं के आवंटन में भेदभाव, जातिवाद का आरोप
Jul 18, 2026, 6:37:00 PM
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का एक वर्ष पूर्ण, भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का एक वर्ष पूर्ण, भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
Jul 18, 2026, 6:27:00 PM
जामताड़ा में प्रसूता मौत के बाद बढ़ा सियासी घमासान, SP कार्यालय पहुंची भाजपा
जामताड़ा में प्रसूता मौत के बाद बढ़ा सियासी घमासान, SP कार्यालय पहुंची भाजपा
Jul 18, 2026, 6:25:00 PM
FIFA World Cup 2026: स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल, एक टिकट के लिए 27 लाख रुपये! कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला
FIFA World Cup 2026: स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल, एक टिकट के लिए 27 लाख रुपये! कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला
Jul 18, 2026, 6:21:00 PM