रांची में व्यवसायी से करोड़ों की फिरौती की मांग, जांच में जुटी पुलिस

रांची में व्यवसायी से करोड़ों की फिरौती की मांग, जांच में जुटी पुलिस

रांची के रातू थाना क्षेत्र में एक व्यवसायी को व्हाट्सएप कॉल के जरिए भारी भरकम रकम की मांग और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत कर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

शिकायत के मुताबिक, विवेकानंद कॉलोनी रोड नंबर-06 निवासी और रवि स्टील से जुड़े मुकेश कुमार श्रीवास्तव (उपेंद्र कुमार श्रीवास्तव के साथ) को 26 अप्रैल की सुबह करीब 11:42 बजे एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से कॉल प्राप्त हुआ। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को ‘राहुल सिंह’ बताते हुए आठ दिनों के भीतर दो करोड़ रुपये देने की मांग की।

घटना यहीं नहीं रुकी। कॉल समाप्त होने के कुछ समय बाद ही पीड़ित के व्हाट्सएप पर एक धमकी भरा संदेश भेजा गया। संदेश में दावा किया गया कि व्यवसायी की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और तय समय में रकम नहीं देने पर बम और एके-47 जैसे हथियारों का इस्तेमाल कर हत्या कर दी जाएगी। संदेश में कथित तौर पर ‘राहुल सिंह गैंग’ का भी उल्लेख किया गया और संपर्क करने के लिए कहा गया।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनका तिलमा चौक के पास ‘बाबू शिवांश रेसिडेंस’ नाम से होटल और पंडरा के फ्रेंड्स कॉलोनी में ‘रांची दरबार’ नामक बैंक्वेट हॉल है, जहां उनका नियमित आना-जाना रहता है। धमकी के बाद से वे और उनका परिवार दहशत में हैं।

रातू थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि कॉल और संदेश की तकनीकी जांच की जा रही है तथा आरोपी की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Trending News

भोरे में 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप,  इनकार पर निर्माणाधीन मकान की दीवार तोड़ी,  जान से मारने...
भोरे में 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप, इनकार पर निर्माणाधीन मकान की दीवार तोड़ी, जान से मारने...
Oct 21, 2026, 7:19:00 PM
नम आंखों से मां दुर्गा की विदाई, प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला जारी
नम आंखों से मां दुर्गा की विदाई, प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला जारी
Oct 21, 2026, 7:06:00 PM
जिस अस्पताल में करते थे ड्यूटी, उसी अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
जिस अस्पताल में करते थे ड्यूटी, उसी अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
Oct 21, 2026, 6:46:00 PM
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान, 98,000 तक सब्सिडी...
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान, 98,000 तक सब्सिडी...
Oct 21, 2026, 6:31:00 PM
यंग जागृति संघ ने कराया भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
यंग जागृति संघ ने कराया भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
Oct 21, 2026, 6:13:00 PM
18 पुड़िया स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पूजा पंडाल के पास कर रहा था बिक्री
18 पुड़िया स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पूजा पंडाल के पास कर रहा था बिक्री
Oct 21, 2026, 5:58:00 PM
भोजपुरी लोकगीतों और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल, नागेंद्र उजाला के देवी गीतों पर झूमे श्रोता
भोजपुरी लोकगीतों और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल, नागेंद्र उजाला के देवी गीतों पर झूमे श्रोता
Oct 21, 2026, 5:36:00 PM
BJP के राष्ट्रीय महामंत्री व बिहार प्रभारी हरीश द्विवेदी की माताजी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री
BJP के राष्ट्रीय महामंत्री व बिहार प्रभारी हरीश द्विवेदी की माताजी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री
Oct 21, 2026, 4:58:00 PM
संत मिखाइल स्कूल के स्टाफ रूम में फादर पर जानलेवा हमला, कमरे में खून से लथपथ मिले
संत मिखाइल स्कूल के स्टाफ रूम में फादर पर जानलेवा हमला, कमरे में खून से लथपथ मिले
Oct 21, 2026, 4:55:00 PM
युवा रुद्र दल ने किया 51 कन्याओं का पूजन, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, कटेया में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ दशहरा मेला
युवा रुद्र दल ने किया 51 कन्याओं का पूजन, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, कटेया में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ दशहरा मेला
Oct 21, 2026, 4:45:00 PM