फिर विवादों में घिरे मंत्री जी के बेटे, अब काफिले वाले वीडियो ने मचाया हंगामा

फिर विवादों में घिरे मंत्री जी के बेटे, अब काफिले वाले वीडियो ने मचाया हंगामा

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बेटे कृष क्रिस अंसारी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कुछ महीने पहले सरकारी अस्पताल का निरीक्षण करते हुए उनका वीडियो सामने आया था, जिस पर काफी बवाल हुआ था। अब एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कृष अंसारी लंबा काफिला लेकर घूमते नजर आ रहे हैं।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर लोगों ने सवाल उठाए हैं कि जब आम नागरिकों के वाहन नियम तोड़ने पर चालान काट दिया जाता है, तो मंत्री के बेटे के इस तरह के “भौकाल” पर कार्रवाई होगी या नहीं। कई यूजर्स ने पुलिस प्रशासन की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े किए हैं।

इस मामले पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय शाह ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “झारखंड का दुर्भाग्य है कि जहां दूसरे राज्यों के मंत्री-पुत्र विदेश या महानगरों से लौटकर अपने प्रदेश के विकास के लिए नए विचार और दृष्टि लेकर आते हैं, वहीं झारखंड के मंत्री-पुत्र सिर्फ़ दिखावा और लोफरबाज़ी की आदतें लेकर लौटते हैं। इन्हें लगता है कि सिर्फ़ पारिवारिक नाम और सत्ता के सहारे बिना किसी संघर्ष या योग्यता के वे विधायक या मंत्री बन जाएंगे।”

गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब कृष अंसारी विवादों में आए हों। इससे पहले भी वे अपने दोस्तों के साथ सरकारी अस्पताल का निरीक्षण करते नजर आए थे, जिसके बाद विपक्ष ने मंत्री और उनके परिवार पर सवाल उठाए थे। अब इस बार गाड़ियों के काफिले वाला वीडियो सामने आने से मामला एक बार फिर राजनीतिक रंग लेने लगा है।

Trending News

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
Aug 29, 2026, 9:09:00 PM
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
Aug 29, 2026, 7:19:00 PM
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
Aug 29, 2026, 7:12:00 PM
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
Aug 29, 2026, 7:08:00 PM
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
Aug 29, 2026, 6:39:00 PM
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
Aug 29, 2026, 6:22:00 PM
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
Aug 29, 2026, 6:00:00 PM
अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन: 29 अगस्त 1942 को शहीद हुए छह अमर शहीद को किया नमन
अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन: 29 अगस्त 1942 को शहीद हुए छह अमर शहीद को किया नमन
Aug 29, 2026, 5:52:00 PM
काजीकोरैया-राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सजग: मंत्री
काजीकोरैया-राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सजग: मंत्री
Aug 29, 2026, 5:44:00 PM
कुंवर निषाद की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के मुकेश सहनी, एफआईआर न होने पर मथुरा कूच का ऐलान
कुंवर निषाद की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के मुकेश सहनी, एफआईआर न होने पर मथुरा कूच का ऐलान
Aug 29, 2026, 5:32:00 PM