मतदाता सूची की निगरानी में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता, दीपिका पांडेय ने बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का दिया निर्देश

swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: May 12, 2026, 12:08:00 PM

महागामा विधानसभा क्षेत्र के मेहरमा प्रखंड स्थित खिरौंधी में कांग्रेस की ओर से आयोजित बूथ लेवल एजेंट (BLA-2) प्रशिक्षण शिविर में संगठनात्मक मजबूती और मतदाता सूची के सत्यापन को लेकर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री सह महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक घर तक पहुंचकर मतदाता सूची की जांच करने का आह्वान किया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अलग-अलग बूथों से आए बूथ लेवल एजेंट, पंचायत प्रतिनिधि, प्रखंड पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। शिविर का मुख्य उद्देश्य विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की प्रक्रिया को जमीनी स्तर तक स्पष्ट रूप से पहुंचाना और मतदाता सूची से जुड़े संभावित विवादों व त्रुटियों के प्रति कार्यकर्ताओं को जागरूक बनाना था।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, गलतियों में सुधार कराने और पात्र मतदाताओं के नाम हटने से बचाने की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने कार्यकर्ताओं को बताया कि बूथ स्तर पर सतर्कता बनाए रखना लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए बेहद जरूरी है।

अपने संबोधन में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि मतदान का अधिकार लोकतंत्र की बुनियाद है और किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से बाहर नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान संगठन की सक्रिय भूमिका यह सुनिश्चित करेगी कि किसी भी योग्य मतदाता को अधिकारों से वंचित न होना पड़े।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि यदि किसी नागरिक को नाम जुड़वाने या संशोधन कराने में परेशानी आती है, तो कांग्रेस संगठन उसकी मदद के लिए आगे आए। मंत्री ने यह भी कहा कि देश के कुछ हिस्सों में मतदाताओं के नाम हटाए जाने की शिकायतें सामने आई हैं, जिसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर संकेत माना जाना चाहिए। इसी कारण झारखंड में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों और जनाधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा राज्य में विभाजनकारी राजनीति को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

कार्यक्रम में गोड्डा जिला कांग्रेस अध्यक्ष यह्या सिद्दीकी, मेहरमा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मनिंदर सिंह और SIR प्रशिक्षक मुद्दसर खान समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। शिविर के अंत में कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर प्रत्येक योग्य मतदाता के अधिकार की रक्षा करने का संकल्प लिया।

Trending News

मुख्यालय सहित विभिन्न गांव में धूमधाम से मनाया गया बिपत्तारिणी पूजा
मुख्यालय सहित विभिन्न गांव में धूमधाम से मनाया गया बिपत्तारिणी पूजा
Jul 18, 2026, 7:21:00 PM
सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, दिव्यांग बच्चों को मिला सहारा
सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, दिव्यांग बच्चों को मिला सहारा
Jul 18, 2026, 7:14:00 PM
सदर अस्पताल में लापरवाही से प्रसूता, नवजात की मौत, भाजपा का उग्र प्रदर्शन
सदर अस्पताल में लापरवाही से प्रसूता, नवजात की मौत, भाजपा का उग्र प्रदर्शन
Jul 18, 2026, 7:07:00 PM
सीएम द्वारा हुआ बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का उद्घाटन, 4 प्रशिक्षुओं को CPL प्रमाण-पत्र
सीएम द्वारा हुआ बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का उद्घाटन, 4 प्रशिक्षुओं को CPL प्रमाण-पत्र
Jul 18, 2026, 6:59:00 PM
मॉडल स्कूलों से बदलेगी बिहार की शिक्षा की तस्वीर, छात्रों में बढ़ा उत्साह
मॉडल स्कूलों से बदलेगी बिहार की शिक्षा की तस्वीर, छात्रों में बढ़ा उत्साह
Jul 18, 2026, 6:47:00 PM
जामताड़ा : 'Accept' दबाते ही उड़ जाते थे पैसे, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
जामताड़ा : 'Accept' दबाते ही उड़ जाते थे पैसे, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
Jul 18, 2026, 6:39:00 PM
पंचायत समिति की बैठक में भारी हंगामा, उपप्रमुख का योजनाओं के आवंटन में भेदभाव, जातिवाद का आरोप
पंचायत समिति की बैठक में भारी हंगामा, उपप्रमुख का योजनाओं के आवंटन में भेदभाव, जातिवाद का आरोप
Jul 18, 2026, 6:37:00 PM
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का एक वर्ष पूर्ण, भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का एक वर्ष पूर्ण, भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
Jul 18, 2026, 6:27:00 PM
जामताड़ा में प्रसूता मौत के बाद बढ़ा सियासी घमासान, SP कार्यालय पहुंची भाजपा
जामताड़ा में प्रसूता मौत के बाद बढ़ा सियासी घमासान, SP कार्यालय पहुंची भाजपा
Jul 18, 2026, 6:25:00 PM
FIFA World Cup 2026: स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल, एक टिकट के लिए 27 लाख रुपये! कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला
FIFA World Cup 2026: स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल, एक टिकट के लिए 27 लाख रुपये! कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला
Jul 18, 2026, 6:21:00 PM