रांची : कोकर से लापता मासूम अदिति का दुखद अंत, गाड़ीगांव नाले से मिला शव

रांची : कोकर से लापता मासूम अदिति का दुखद अंत, गाड़ीगांव नाले से मिला शव

रांची : कोकर से लापता मासूम अदिति का दुखद अंत, गाड़ीगांव नाले से मिला शव
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: May 12, 2026, 12:55:00 PM

रांची के सदर थाना क्षेत्र से लापता हुई 18 माह की बच्ची अदिति पांडे का शव मंगलवार को बरामद होने के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया। पुलिस ने बच्ची को गाड़ीगांव क्षेत्र के एक बड़े नाले से खोज निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई, जबकि परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अदिति रविवार को कोकर स्थित खोरहा टोली इलाके में अपने घर के आसपास से अचानक गायब हो गई थी। काफी देर तक तलाश के बावजूद जब उसका कोई पता नहीं चला, तब परिजनों ने सदर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। बच्ची के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तत्काल खोज अभियान शुरू किया गया।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रांची पुलिस ने बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया। आसपास के इलाकों में लगातार तलाश की गई और स्थानीय लोगों की भी मदद ली गई। पुलिस ने बच्ची के बारे में जानकारी देने वाले के लिए 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा भी की थी।

जांच के दौरान पुलिस की नजर घर के पास बहने वाले बड़े नाले पर भी थी। अधिकारियों को शुरुआत से ही आशंका थी कि बच्ची किसी दुर्घटना का शिकार होकर पानी में गिर गई होगी। इसी दिशा में चलाए गए अभियान के दौरान मंगलवार को नाले से उसका शव बरामद किया गया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस दर्दनाक घटना ने इलाके के लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

Trending News

मुख्यालय सहित विभिन्न गांव में धूमधाम से मनाया गया बिपत्तारिणी पूजा
मुख्यालय सहित विभिन्न गांव में धूमधाम से मनाया गया बिपत्तारिणी पूजा
Jul 18, 2026, 7:21:00 PM
सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, दिव्यांग बच्चों को मिला सहारा
सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, दिव्यांग बच्चों को मिला सहारा
Jul 18, 2026, 7:14:00 PM
सदर अस्पताल में लापरवाही से प्रसूता, नवजात की मौत, भाजपा का उग्र प्रदर्शन
सदर अस्पताल में लापरवाही से प्रसूता, नवजात की मौत, भाजपा का उग्र प्रदर्शन
Jul 18, 2026, 7:07:00 PM
सीएम द्वारा हुआ बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का उद्घाटन, 4 प्रशिक्षुओं को CPL प्रमाण-पत्र
सीएम द्वारा हुआ बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का उद्घाटन, 4 प्रशिक्षुओं को CPL प्रमाण-पत्र
Jul 18, 2026, 6:59:00 PM
मॉडल स्कूलों से बदलेगी बिहार की शिक्षा की तस्वीर, छात्रों में बढ़ा उत्साह
मॉडल स्कूलों से बदलेगी बिहार की शिक्षा की तस्वीर, छात्रों में बढ़ा उत्साह
Jul 18, 2026, 6:47:00 PM
जामताड़ा : 'Accept' दबाते ही उड़ जाते थे पैसे, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
जामताड़ा : 'Accept' दबाते ही उड़ जाते थे पैसे, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
Jul 18, 2026, 6:39:00 PM
पंचायत समिति की बैठक में भारी हंगामा, उपप्रमुख का योजनाओं के आवंटन में भेदभाव, जातिवाद का आरोप
पंचायत समिति की बैठक में भारी हंगामा, उपप्रमुख का योजनाओं के आवंटन में भेदभाव, जातिवाद का आरोप
Jul 18, 2026, 6:37:00 PM
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का एक वर्ष पूर्ण, भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का एक वर्ष पूर्ण, भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
Jul 18, 2026, 6:27:00 PM
जामताड़ा में प्रसूता मौत के बाद बढ़ा सियासी घमासान, SP कार्यालय पहुंची भाजपा
जामताड़ा में प्रसूता मौत के बाद बढ़ा सियासी घमासान, SP कार्यालय पहुंची भाजपा
Jul 18, 2026, 6:25:00 PM
FIFA World Cup 2026: स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल, एक टिकट के लिए 27 लाख रुपये! कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला
FIFA World Cup 2026: स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल, एक टिकट के लिए 27 लाख रुपये! कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला
Jul 18, 2026, 6:21:00 PM